-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Major Verdict In Former Mla Gopaldas Agarwal Assault Case Two Convicts Sentenced To 5 Years Each
पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल मारपीट मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 5-5 साल की सजा
Gopaldas Agrawal Assault Case: गोंदिया के चर्चित पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल मारपीट प्रकरण में जिला अपर सत्र न्यायालय ने पार्षद शिवकुमार शर्मा और राहुल श्रीवास को दोषी ठहराया।

Gondia Court (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Court Verdict: वर्ष 2016 में कुड़वा स्थित होटल ग्रेंडसीता में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट के चर्चित मामले में जिला अपर सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जिला अपर सत्र न्यायालय के प्रमुख न्यायाधीश1 के प्रतिनिधि ने पार्षद शिवकुमार शंकरलाल शर्मा और राहुल हेमराज श्रीवास को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को पांच वर्ष के सश्रम कारावास तथा 5050 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं मामले के अन्य चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में निर्दोष बरी कर दिया गया।
प्रकरण के अनुसार 9 अप्रैल 2016 को कुड़वा स्थित होटल ग्रेंडसीता में शिव शर्मा और राहुल श्रीवास अपने साथियों के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, उनके पुत्र विशाल अग्रवाल तथा अन्य लोगों के साथ मारपीट की और बाद में वहां से फरार हो गए।
जिला अपर सत्र न्यायालय का फैसला
घटना की शिकायत पर रामनगर पुलिस थाने में छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 120 बी, 324, 325, 294, 505, 212 तथा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की प्रारंभिक जांच तत्कालीन थानेदार ताईतवाले ने की थी, जबकि बाद में तत्कालीन पुलिस निरीक्षक नन्नावरे ने विस्तृत जांच कर दोषारोपण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway Target: टिकट जांच कर्मियों के लिए दैनिक रिपोर्ट कार्ड और जुर्माना वसूली का लक्ष्य अनिवार्य
उखाड़ने से पहले पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना? गजानन नगर के नागरिकों ने उठाए उद्यान की कार्यप्रणाली पर सवाल
महाराष्ट्र में बढ़े बिजली बिल पर घमासान, कांग्रेस ने वसूली पर रोक लगाने की उठाई मांग
HC के हंटर के बाद जागी नागपुर मनपा: बारिश से पहले गड्ढों का अंतिम संस्कार शुरू, मंगलवारी जोन ने मारी बाजी!
दो दोषियों को 50-50 हजार जुर्माना और 5 साल की सजा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखा पक्ष पिछले पांच दिनों से इस मामले की सुनवाई चल रही थी। गुरुवार को दोपहर बाद न्यायालय ने अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता सत्यनाथन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से कम सजा देने की मांग की गई।
ये भी पढ़े: प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
न्यायालय ने शिव शर्मा और राहुल श्रीवास को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई, जबकि अनमेश उर्फ राज दुबे, गजेंद्र साते, परवेज पटेल और जगजीत सिंह भाटिया को बरी कर दिया। फैसले के दौरान न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Major verdict in former mla gopaldas agarwal assault case two convicts sentenced to 5 years each
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Western Railway Target: टिकट जांच कर्मियों के लिए दैनिक रिपोर्ट कार्ड और जुर्माना वसूली का लक्ष्य अनिवार्य
Jul 16, 2026 | 12:34 PMIraq PM Meets Trump: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद इराक के पीएम ने मिलाया अमेरिका से हाथ
Jul 16, 2026 | 12:33 PMउखाड़ने से पहले पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना? गजानन नगर के नागरिकों ने उठाए उद्यान की कार्यप्रणाली पर सवाल
Jul 16, 2026 | 12:30 PMचीन में बांध टूटने से मची भारी तबाही, अब तक 39 की मौत, 9 लापता; कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी
Jul 16, 2026 | 12:26 PMIND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का अपडेट
Jul 16, 2026 | 12:23 PMविदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
Jul 16, 2026 | 12:23 PMआगरा में फिर जर्जर भवन बना मौत का कारण: लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
Jul 16, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM












