- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mahua Flower Economic Potential Vidarbha Farmers Processing Industry
महुआ: पोषण और औषधि का खजाना होने के बाद भी सरकारी उपेक्षा का शिकार, प्रक्रिया उद्योग के अभाव में शराब तक सीमित
पूर्वी विदर्भ में महुआ के फूल किसानों के लिए वरदान हैं, लेकिन सरकारी उपेक्षा और प्रक्रिया उद्योग न होने से इसका 90% उपयोग केवल शराब के लिए हो रहा है।

Gondia Mahua Flower News: गोंदिया पूर्वी विदर्भ में पाए जाने वाला महुआ (Madhuca longifolia) किसानों और आदिवासी समुदाय के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन सरकारी स्तर पर इसकी लगातार अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। पोषण, औषधि और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद महुआ आज भी मुख्यतः शराब उत्पादन तक सीमित होकर रह गया है।
पूर्वी विदर्भ के गोंदिया, भंडारा, गढ़चिरोली और चंद्रपुर जिलों में महुआ के पेड़ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। एक पेड़ से औसतन 50 किलो तक फूल प्राप्त होते हैं, जो बाजार में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिकते हैं। अकेले गोंदिया जिले में ही लगभग 100 टन उत्पादन होता है, जिससे लाखों रुपये का कारोबार संभव है। इसके बावजूद इस पर आधारित कोई संगठित प्रक्रिया उद्योग विकसित नहीं हो सका है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के सीमित साधनों के कारण कई परिवार, विशेषकर महिलाएं, महुआ फूल से शराब बनाने के व्यवसाय में जुड़ी हुई हैं। यह मजबूरी का रोजगार है, न कि विकल्प। यदि महुआ आधारित वैल्यू एडिशन उद्योग विकसित किए जाएं, तो इन परिवारों को सम्मानजनक और स्थायी आय का स्रोत मिल सकता है। महुआ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके पेड़ों की देखभाल में लगभग कोई लागत नहीं आती।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड विवाद गरमाया, छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई; बीएमसी ने वसूला 1.05 करोड़ जुर्माना
मुंबई में ट्रैफिक से राहत गोरेगांव खाड़ी पर 418 करोड़ से बनेगा 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज,बीएमसी ने शुरू किया काम
मुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
महाराष्ट्र पुलिस महकमे में फडणवीस सरकार का बड़ा फेरबदल, 52 IPS और 44 राज्य पुलिस अधिकारियों के थोक में तबादले
इसके फूलों से सब्जी, सिरप और औषधीय उत्पाद बनाए जाते हैं, जबकि बीज से निकला तेल भोजन और पारंपरिक दवाओं में उपयोग होता है। इसके अलावा पत्तों से पत्तल, फूलों से पशु चारा, खाद्य उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन और यहां तक कि बायोडीजल भी तैयार किया जा सकता है। पोषण के दृष्टिकोण से भी महुआ अत्यंत समृद्ध है। प्रति 100 ग्राम में इसमें विटामिन C, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और पर्याप्त खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो इसे एक प्राकृतिक “सुपरफूड” बनाते हैं।
राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र शराब निषेध अधिनियम 1949 के तहत महुआ के संग्रहण और परिवहन पर लगी पाबंदियों को हटाया गया है। इस निर्णय का उद्देश्य किसानों और छोटे उत्पादकों को राहत देना था, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ कितनी हद तक पहुंचा है, यह अभी भी सवालों के घेरे में है।
इतने बहुआयामी उपयोग और आर्थिक क्षमता के बावजूद महुआ को उचित संरक्षण और प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। यदि सरकार इस “वन संपदा” को प्राथमिकता दे, तो यह न केवल राजस्व बढ़ाने में सहायक होगा बल्कि आदिवासी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे सकता है।
Mahua flower economic potential vidarbha farmers processing industry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
16 मई का इतिहास: अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन की स्टेम सेल रिसर्च में बड़ी कामयाबी, 16 मई को हुआ था पहला ऑस्कर
May 16, 2026 | 07:41 AMमुंबई में मराठी साइनबोर्ड विवाद गरमाया, छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई; बीएमसी ने वसूला 1.05 करोड़ जुर्माना
May 16, 2026 | 07:41 AM10 राज्यों में तूफान का अलर्ट, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! असम में बाढ़ जैसे हालात तो दिल्ली का पारा हाई
May 16, 2026 | 07:38 AMनवभारत संपादकीय: 10 दिन बाद खत्म हुआ सस्पेंस, अंततः सतीशन ही केरल के मुख्यमंत्री
May 16, 2026 | 07:14 AMमुंबई में ट्रैफिक से राहत गोरेगांव खाड़ी पर 418 करोड़ से बनेगा 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज,बीएमसी ने शुरू किया काम
May 16, 2026 | 07:09 AMनवभारत विशेष: रूस व ईरान से ऊर्जा सहयोग समझौता जरूरी, भारत अपने हित में निर्णय ले
May 16, 2026 | 07:03 AM4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज
May 16, 2026 | 07:01 AMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM












