- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Hindu Hriday Samrat Balasaheb Thackeray Aapla Dawakhana Will Start In 8 Tehsils Of The District From May 1
1 मई से जिले की 8 तहसीलों में ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ होगा शुरू
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. सरकार द्वारा नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए “हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना” योजना शुरू की गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में आम लोगों, गरीबों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए समय पर और भरपुर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने के एकमात्र उद्देश्य से हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे दवाखाना शुरू करने की घोषणा की थी. अब महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर ये दवाखाने नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित होंगे.
15वें वित्त आयोग के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के तहत शहरी आरोग्यवर्धनी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे. राज्य में 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत शहरी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से “हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना” केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा. उस अनुसार पहले चरण में गोंदिया जिले की 8 तहसीलों में 1 मई महाराष्ट्र दिवस पर दवाखानें शुरू किए जाने की जानकारी जिलाधीश चिन्मय गोतमारे ने दी है
उस अनुसार राज्य में 342 “हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना” केंद्रों का डिजिटल अनावरण व लोकार्पण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्ते व स्वास्थ्य मंत्री प्रा. तानाजीराव सावंत की उपस्थिति में 1 मई को सुबह 10 बजे किए जाने की जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. नितिन कापसे ने दी है.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: धाबेटेकड़ी में तेंदुए का आतंक, बच्चे की मौत के बाद भी नहीं थमा खतरा; गांव में घुसकर मचाया कहर
गोंदिया आयुष्मान योजना की निधि में देरी पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग होगी बैठक, पालकमंत्री की अहम घोषणा
गोंदिया में गहराया जल संकट; वैनगंगा नदी का जलस्तर गिरा, परियोजनाओं में पानी कम, अगले दो महीने चुनौतीपूर्ण
महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ का ऐलान मांगों की अनदेखी पर तीन चरणों में राज्यव्यापी आंदोलन
इस योजना में रक्त परीक्षण के साथ ही मामूली चोटों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच, दवा, ड्रेसिंग, इसके अलावा एक्स-रे, सोनोग्राफी आदि जांचों के पैनल पर डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से संबंधित चिकित्सा सेवाएं सस्ती दरों पर व विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. फिलहाल ये दवाखाने किराए के भवन में चलेंगे. इसमें सेवा ओपीडी प्रारूप में उपलब्ध कराई जाएगी. इसमें बाह्य रोगी सेवाएं, नि:शुल्क दवा, नि:शुल्क प्रयोगशाला परीक्षण, टेली-परामर्श, गर्भवती माताओं की जांच, टीकाकरण की सुविधा, आंखों की जांच, बाहरी प्रणाली के माध्यम से रक्त जांच की सुविधा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श सेवाएं, आवश्यकतानुसार विशेष रेफरल सेवाएं, योग और व्यायाम के प्रात्याक्षिक भी महीने में निश्चित दिनों पर किए जाएंगे.
जिप सीईओ अनिल पाटिल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.नितिन कापसे व जिला शल्य चिकित्सक डा.अमरीश मोहबे ने जिले के नागरिकों से उक्त दवाखानों में दी जा रही नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.
जिले में दवाखानों के स्थान
गोंदिया शहर में छोटा गोंदिया, तिरोड़ा शहर में जाकिर हुसैन वार्ड, गोरेगांव में गोकुल होटल के पास, आमगांव में कामगार चौक, वार्ड नंबर 2, लांजी रोड़, देवरी में चिचगड़ रोड़, सालेकसा में वन कार्यालय के पास, सड़क अर्जुनी में कठाने हाउस, अर्जुनी मोरगांव में वार्ड नं. 5, हनुमान मंदिर के पास स्थापित किए गए है.
Hindu hriday samrat balasaheb thackeray aapla dawakhana will start in 8 tehsils of the district from may 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बैलिस्टिक मिसाइल लेकर सड़कों पर उतरी ईरानी फौज…समर्थकों के साथ मिलकर मनाया जश्न, ट्रंप को दिखाई ताकत- VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:38 AMमुंबई में ट्रैफिक जाम देख भड़की महिला, BJP मंत्री गिरीश महाजन को सरेआम कहा ‘गेट आउट’, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 11:31 AMभोपाल में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी, नर्मदापुरम रोड के लिए बनेगा 110 करोड़ का नया कॉरिडोर
Apr 22, 2026 | 11:29 AMनासिक में तबेला धारकों की मनमानी पर रोक, नालों में गोबर बहाया तो खैर नहीं, महापौर ने दिए सख्त निर्देश
Apr 22, 2026 | 11:25 AMभारतीय रेलवे का नया नियम: अब दिव्यांगजन वैध UDID Card के साथ अनारक्षित कोचों में कर सकेंगे सफर
Apr 22, 2026 | 11:19 AMखरमास खत्म, शहनाइयों की गूंज, नागपुर में शादी सीजन चरम पर; 10 दिनों में सैकड़ों विवाह
Apr 22, 2026 | 11:17 AMमुंबई में BJP का जन-आक्रोश महिला सम्मेलन, CM फडणवीस बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा महाराष्ट्र
Apr 22, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव ने कांग्रेस से मिलाया हाथ! हरियाणा में ये क्या बोल गए सपा प्रमुख, 2027 चुनाव के लिए कर दिया ऐलान
Apr 21, 2026 | 09:52 PM
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM














