गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव परिणाम 2025: कांग्रेस के बिसेन बने नगराध्यक्ष, 17 में से 10 सीटें जीतीं
Goregaon Municipal Council Elections Result: गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता हासिल की। तेजराम बिसेन नगराध्यक्ष बने, 17 में से 10 सीटें कांग्रेस ने जीती, BJP को बड़ा झटका लगा।
- Written By: प्रिया जैस
गोरेगांव में कांग्रेस की जीत (सौजन्य-नवभारत)
Bisen Elected Chairman: गोरेगांव नपं चुनावों में कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुई है। यहां नगर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के तेजराम (छोटू) बिसेन ने भाजपा के अजय कोठेवार को करीब 80 मतों से हरा दिया है। 17 पार्षदों में से 10 पार्षद कांग्रेस के जीते हैं, वहीं भाजपा को 5 सीट पर जीत हासिल हुई है वहीं राकांपा को 2 सीटों से संतुष्ट रहना पड़ा है।
यहां प्रभाग क्र. 14 के चुनाव परिणाम में पूरे जिले की नजर टिकी हुई थी। जिसमें पूर्व नगराध्यक्ष आशीष बारेवार को 203 वोटों कि एक तरफ जीत हासिल हुई है। चुनाव आयोग द्वारा 21 दिसंबर को गोरेगांव नपं चुनाव परिणाम शांति के साथ जाहिर किया गया है। इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को आपसी गुटबाजी की कीमत चुकानी पड़ी है। जिसमें भाजपा सत्ता के बाहर हो गई है।
कांग्रेस की भारी जीत
यहां कांग्रेस तहसील अध्यक्ष जगदीश येरोला के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुई है। जिसमें नगराध्यक्ष तेजराम बिसेन समेत कांग्रेस के 10 पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश येरोला ने जीत का श्रेय विधायक नाना पटोले, सांसद प्रशांत पडोले, जिलाध्यक्ष दिलीप बंसोड तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने शहर के विकास पर जोर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया शहर में श्वानों की नसबंदी की मांग तेज, जनता दरबार में 43 नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें
पांजरा ग्राम पंचायत ने स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता में मारी बाजी, मिला 6 लाख रुपये का पुरस्कार
आमगांव के बीड़ी मजदूरों की चेतावनी, अस्पताल बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन
‘पत्नी की साड़ी प्रेस कर दो’, हॉस्टल से बुलाकर किशोरी से की छेड़छाड़, देवरी में पूर्व प्राचार्य की घिनौनी हरकत
गोरेगांव में विजयी पार्षदों के नाम
जीते हुए पार्षदों में प्रभाग 1 से कांग्रेस के पवन रहांगडाले, प्रभाग 2 से राकां के रघुपति अगड़े, प्रभाग 3 से कांग्रेस की तिमेश्वरी रंजीत पटले, प्रभाग 4 से कांग्रेस के राहुल येल्ले, प्रभाग 5 से कांग्रेस की बिरन बगडते, प्रभाग 6 से भाजपा के सुधीर येडे, प्रभाग 7 से राकां की सुषमा अगडे, प्रभाग 8 से कांग्रेस की शिला धानगाये, 9 से कांग्रेस के मलेश्याम येरोला जीते।
यह भी पढ़ें – 129 नगराध्यक्ष..3300 नगरसेवक, महाराष्ट्र में BJP फिर नं. 1, भावुक हुए फडणवीस, शिंदे से करेंगे मीटिंग
इसके अलावा 10 से भाजपा की शारदा सांगोडे, 11 से कांग्रेस की रंजना बारेवार, 12 से भाजपा की शामली जायस्वाल, प्रभाग 13 से राहुल चंद्रिकापुरे, प्रभाग 14 भाजपा के से पूर्व नगरअध्यक्ष आशीष बारेवार, 15 से भाजपा के भैरम, 16 से कांग्रेस की गीता वंजारी तथा 17 से कांग्रेस की ही योगिता तपेश टेंभरे को जीत हासिल हुई है।
हार के लिए करेंगे मंथन
गोरेगांव चुनाव परिणाम पर आपसी गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि कहीं ना कहीं हम कम पड़े हैं। आने वाले दिनों में इस हार के लिए मंथन किया जाएगा।
– विजय रहांगडाले, विधायक
