सड़क पर खड़े वाहनों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, गोरेगांव में बैंकों के बाहर चरमराई यातायात व्यवस्था
Goregaon Parking Issue: गोरेगांव शहर में प्रमुख बैंकों के बाहर पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
Goregaon parking issue (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Goregaon Traffic Issue: गोरेगांव शहर के प्रमुख बैंकों में पार्किंग व्यवस्था का अभाव अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बैंकिंग कार्यों के लिए आने वाले नागरिक मजबूरी में अपने वाहन सड़कों पर खड़े कर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।
बैंकों के सामने आधी सड़क तक वाहनों की कतारें सुबह से शाम तक लगी रहती हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। इसके बावजूद बैंक प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। गोरेगांव शहर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, स्टेट बैंक, गोंदिया कोऑपरेटिव बैंक तथा ग्रामीण बैंक जैसे प्रमुख बैंक संचालित हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश बैंकों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है।
बैंक में प्रतिदिन भारी भीड़
गोरेगांव-कुरहाड़ी मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शहर की सबसे बड़ी बैंक मानी जाती है। लाखों खातेदार होने के बावजूद यहां पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। बैंक में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है और खातेदारों के वाहन घंटों सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गोंदिया में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
गोंदिया के किसानों को बड़ी राहत, धान बकाया भुगतान के लिए 286 करोड़ रुपये जारी
गोंदिया में अंडरपास निर्माण रुका, भीमनगर-सिंगलटोली के नागरिकों ने ओवरब्रिज की उठाई मांग
Lakhandur News: अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने कराई गुलाबराव और फुलवंती की प्रतीकात्मक शादी
राष्ट्रीय राजमार्ग बना अस्थायी पार्किंग
इसी प्रकार गोंदियाकोहमारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के सामने भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं को लगातार न्योता दे रहे हैं। वहीं इसी मार्ग पर स्थित गोंदिया कोऑपरेटिव बैंक और ग्रामीण बैंक में भी पार्किंग समस्या विकराल होती जा रही है। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को ही अस्थायी पार्किंग स्थल बना लिया है।
ये भी पढ़े: Pune Municipal के स्वास्थ्य विभाग में 56% पद खाली, मरीजों की बढ़ती संख्या से व्यवस्था पर दबाव
दुर्घटनाओं पर रोक लग सके
सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन बैंक प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम उठाता नजर नहीं आ रहा। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बैंकों के लिए अनिवार्य पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात सुचारु रहे और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
