Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gondia Elections: चुनावी मैदान में 3 प्रभागों के उतरेंगे 16 उम्मीदवार, कल से शुरू होगा प्रचार

Maharashtra Local Body Election: गोंदिया नगर परिषद के तीन टाले गए प्रभागों में 20 दिसंबर को मतदान होगा। तीन प्रभागों के 16 उम्मीदवार मैदान में, 15,858 मतदाता वोट डालेंगे।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 10, 2025 | 01:47 PM

गोंदिया नगर परिषद (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Municipal Election: राज्य चुनाव आयोग द्वारा टाले गए शहर के तीन प्रभागों में तीन सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम जिलाधीश ने 4 दिसंबर को घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, इन तीन प्रभागों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। जिसमें 15 हजार 858 मतदाता अपना दूसरा पार्षद चुनने के लिए मतदान करेंगे।

तीनों प्रभागों के लिए कुल 16 केंद्रों पर मतदान होगा। 11 दिसंबर को चुनाव चिन्हों का वितरण और उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी और तीनों प्रभागों में एक बार फिर प्रचार का बिगुल बजेगा। गोंदिया नगर परिषद के नगराध्यक्ष और 44 सदस्यों के चुनाव हो रहे थे, उसी दौरान राज्य चुनाव आयोग ने गोंदिया शहर के वार्ड क्र. 3-ब, 11-ब और 16-अ के चुनाव टाल दिए थे।

11 दिसंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन

इस वजह से इन प्रभागों के लिए मतदान नहीं हुआ तथा अन्य प्रभागों के लिए 2 दिसंबर को मतदान हुआ हुआ। चुनाव आयोग ने टाले गए प्रभागों के लिए अलग से चुनाव कार्यक्रम भी तय किया है। इसके अनुसार, जिलाधीश ने 4 दिसंबर को इन प्रभागों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। लेकिन, इसमें नए उम्मीदवारी पेश नहीं की जा सकेगी, लेकिन उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। 11 दिसंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित कर उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं

सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय

नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा

महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका

उल्लेखनीय है कि अभी प्रभाग क्र. 3-ब में पांच, प्रभाग क्र. 11-ब में पांच और प्रभाग क्र. 16-अ में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे कुल 16 उम्मीदवारों के लिए 20 दिसंबर को कुल 15 हजार 858 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें से प्रभाग क्र. 3-ब में 5,028 मतदाता, प्रभाग क्र. 11-ब में 6,075 मतदाता और प्रभाग क्र. 16-अ में 4,755 मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें – Navbharat Research: डेयरिंग से डिलीवरी तक, CM फडणवीस के कामों पर 67% लोगों को भरोसा, जानें कारण

16 केंद्रों पर होगा मतदान

इन तीन प्रभागों के लिए 2 दिसंबर को 16 मतदान केंद्रों से मतदान हुआ था। जिन्हें टाल दिया गया था उनमें प्रभाग क्र.3 में पांच मतदान केंद्र थे और वहां 2,084 मतदाताओं ने मतदान नही किया। यानी 55.36 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रभाग क्र. 11 में छह केंद्र थे और वहां 3,499 मतदाताओं ने मतदान किया, यानी 57.87 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रभाग क्र. 16 में पांच केंद्र थे और वहां 3,049 मतदाताओं ने मतदान किया, यानी 64.73 प्रतिशत मतदान हुआ। अब इन मतदान केंद्रों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा।

छह पूर्व पार्षद मैदान में

20 दिसंबर को होने वाले चुनाव में छह पूर्व पार्षद मैदान में उतरे हैं। इनमें से प्रभाग क्र. 3-ब में एक, प्रभाग क्र. 11-ब में दो पूर्व पार्षद और प्रभाग क्र. 16-अ में तीन पूर्व पार्षद मैदान में उतरे हैं और अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Gondia three wards election 16 candidates campaign from december 11

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 01:47 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.