गोंदिया बस डिपो (सौजन्य-नवभारत)
Lalpari Summer Special Buses: गर्मियों की छुट्टियां ‘शुरू’ होते ही बच्चे अपने मामा के गांव जाने की जिद करने लगते हैं। उन्हें और उनके गांव जाने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की ‘लालपरी’ तैयार है। गोंदिया डिपो ने इस दौरान 15 अप्रैल से 15 जून तक अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन बसें चलाने का नियोजन बनाया है। गर्मी और शादियों का मौसम शुरू होते ही लालपरी हाउसफुल हो गई है।
लालपरी में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दूसरी तरफ, ग्रामीण इलाकों में एसटी की संख्या न के बराबर होने से निजी परिवहन की चांदी हो गई हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए गोंदिया डिपो ने अपनी आय बढ़ाने की योजना बनाई है। यातायात नियंत्रक निलेश तिवारी ने उम्मीद जताई है कि इस गर्मी में साढ़े पांच से छह लाख की आय होगी।
गोंदिया डिपो ने लोणार, नांदेड़, बुलढाणा, नागपुर आदि जिले के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए विशेष एसटी तैयार की है। उसके बाद अब गर्मी की छुट्टियों में गांवों या पर्यटन क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए तैयारी की है। गर्मी के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाओं की भारी कमी रहती है। इस वजह से निजी यात्री परिवहन को बढ़ावा मिला है।
दावा किया गया है कि इस डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से लालपरी छोड़ी जा रही है। यातायात नियंत्रक ने यह भी कहा कि ग्राम किन्ही, बनाथर, डोमाटोला, देवरी, चिचगड़, आमगांव, सालेकसा, लिंबा, मोरगांव आदि गांवों में बसें भेजी जा रही हैं। इसके साथ ही इस डिपो में ई-बस सेवा की कमी है। इस वजह से यात्रियों को भीषण गर्मी में यात्रा करनी पड़ रही है। विभाग नियंत्रक ने यह भी दावा किया है कि ई-बस सर्विस जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में खत्म हुआ नक्सलवाद, डेडलाइन के आखिरी दिन 9 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47, विस्फोटक जब्त
एसटी बसों में महिलाओं को आधा किराया मिलता है। इसलिए इन बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
गोंदिया डिपो के यातायात निरीक्षक नीलेश तिवारी ने बताया गोंदिया डिपो में ई-बस सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। ई-बस सर्विस जल्द ही शुरू हो जाएगी। गर्मी के दिनों में डिपो को लगभग साढ़े पांच से छह लाख की आय होती है। ग्रामीण इलाकों में बस सेवाएं दी जा रही है। कुछ बसों के स्टॉप हैं। लंबी दूरी की बसें नागपुर, बुलढाणा, नांदेड़, लोणार आदि जगहों के लिए चलती हैं।