महाराष्ट्र में खत्म हुआ नक्सलवाद, डेडलाइन के आखिरी दिन 9 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, AK-47, विस्फोटक जब्त

Gadchiroli Naxal Surrender: गड़चिरोली में इतिहास रचा गया! 31 मार्च की डेडलाइन के आखिरी दिन 9 नक्सलियों का आत्मसमर्पण। 30 लाख का इनाम, AK-47 और भारी विस्फोटक बरामद।
History made in Gadchiroli! 9 dreaded Naxals, including 3 ACMs, surrendered on the March 31 deadline. AK-47 and carbines seized.
गड़चिरोली में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (सौजन्य-एक्स)
Updated on

ACM Naxals Surrender: केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च तक नक्सल आंदोलन का सफाया करने की बात कहते हुए 31 मार्च तक नक्सलियों को डेडलाइन दी गई थी। जिसके अनुसार जिले में पनप रहा आंदोलन में अब पूरी तरह खत्म हो गया है। इसी बीच मंगलवार को डेडलाइन के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को जिला पुलिस दल और सीआरपीएफ के सामने 9 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। जिनमें तीन एसीएम दर्जे के नक्सलियों का समावेश है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में नेशनल पार्क डॉक्टर टीम की एसीएम छग के आदवारा निवासी दसरी उर्फ पिडे सन्नु वेको (35), संड्रा दलम नेशनल पार्क (कृषि विभाग) का एसीएम छग के मोठा पुसनार निवासी रामजी अडमा पोटाम (40), इंद्रावती दलम की छग के कवंडे निवासी एसीमए शांति वंजा वड्डे (35), संड्रा दलम सदस्य छग के डोक्के निवासी मनकु मासो पोडाम (35), नेशनल पार्क मोपोस सदस्य छग के गंगनपल्ली निवासी सरिता रामा वेलकम (25) शामिल है।

साथ ही मोपोस नेशनल पार्क सदस्य छग के गमपुर निवासी लखमी आयतु कुंजाम (26), मोपोस माड एरिया सदस्य छग के रामगुंडम निवासी नंदे जोगा मडे (22), संड्रा दलम नेशनल पार्क सदस्य छग के तुमरुंडा निवासी राकेश कोरके मज्जी (30) और पामेड एरिया दलम सदस्य छग के बुसाम निवासी सुक्की बामी कुंजाम (22) का समावेश है। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सरकार द्वारा 30 लाख रुपयों का इनाम रखा गया था।

आत्मसमर्पण के दौरान सीआरपीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभियान) अजय कुमार शर्मा, पुलिस अधिक्षक नीलोत्पल, 192 बटालियन के कमांडेंट परविंदर सिंह, उप-महानिरीक्षक कार्यालय के स्टॉप ऑफिसर चंचल परवाना, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिक मधीरा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज जी., सहायक पुलिस अधीक्षक अनिकेत हिरडे समेत पुलिस उप-अधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे आदि उपस्थित थे।

छग से हथियार समेत सामग्री जब्त

महिला नक्सली शांति वंजा वड्डे ने एके-47 राइफल और 30 जीवित कारतूस और सुक्की बामी कुंजाम ने कारबाईन राइफल समेत आत्मसमर्पण किया है। वहीं नक्सलियों द्वारा कवंडे पुलिस सहायता केंद्र से 15 किमी दूर तथा महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के कुमनार गांव के जंगल परिसर में सामग्री छिपाकर रखने की जानकारी दी।

जिसके अनुसार कुमनार जंगल परिसर से एक एके 47 राइफल, 3 - मैगजीन, 57 जीवित कारतूस, 3 वॉकीटॉकी, 4- वॉकीटॉकी बैटरी, 20 पेनड्राईव समेत बड़े पैमाने पर विस्फोटक जब्त किया गया है। नेशनल पार्क एरिया के गुंडापुरी जंगल परिसर के हथियार, दारूगोला समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। मंगलवार को डेडलाइन के अंतिम दिन 9 नक्सलियों ने गड़चिरोली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 30 लाख रुपये का इनाम रखा था।

Navbharat Live
navbharatlive.com