महाराष्ट्र प्रशासन में बड़ा फेरबदल, तुकाराम मुंढे का 24वां तबादला, 10 IAS अफसरों की नई नियुक्तियां, देखें सूची
Maharashtra IAS Transfer List: महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें 'सख्त' अधिकारी तुकाराम मुंढे सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।
- Written By: आकाश मसने
लोकेश चंद्र व तुकाराम मुंढे (सोर्स: सोशल मीडिया)
IAS Tukaram Mundhe Transfer Hindi News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे का नाम भी शामिल है, जिनकी यह 24वीं बदली होगी। 21 वर्षों के कार्यकाल में इतनी अधिक बदलियों ने उन्हें प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है। वित्त विभाग में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लि. (महावितरण) के चेयरमैन एवं एमडी लोकेश चंद्र को मुख्यमंत्री का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश चंद्र मुख्यमंत्री फडणवीस के पसंदीदा अधिकारियों में शामिल हैं। कृषि एवं पशुसंवर्धन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे विकास चंद्र रस्तोगी (आईएएसः 1995) को अब वित्त विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्तीय सुधार) बनाया गया है।
वहीं, विनीता वैद सिंघल (आईएएसः 1996) को आपदा प्रबंधन एवं राजस्व विभाग से हटाकर मृदा एवं जल संरक्षण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। कृषि विभाग में परिमल सिंह (आईएएसः 2004) को सचिव (कृषि) बनाया गया है, जबकि लहू माली (आईएएसः 2009) शिवशाही पुनर्वास परियोजना लिमिटेड के प्रबंध निदेशक होंगे। राज्य कर विभाग में संयुक्त आयुक्त रहीं प्रेरणा देशभ्रतार (आईएएसः 2010) को मत्स्य व्यवसाय आयुक्त और पुणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बीपी (आईएएसः 2014) को वसई-विरार महानगरपालिका का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
कल शिंदे सेना में गए, आज शरद पवार के सिल्वर ओक पहुंचे आनंद परांजपे; महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बढ़ा सस्पेंस
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र का मौसम: 4 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल
इन क्षेत्रों अधिकारियों की अब नई पोस्टिंग
| क्र. | अधिकारी (बैच) | पिछला पद | नया पद |
|---|---|---|---|
| 1 | लोकेश चंद्र (आईएएस 1993) | अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, महावितरण | मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुंबई |
| 2 | अश्विनी भिड़े (आईएएस 1995) | मुख्यमंत्री की अतिरिक्त मुख्य सचिव | आयुक्त, बृहन्मुंबई महानगरपालिका |
| 3 | विकास चंद्र रस्तोगी (आईएएस 1995) | अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) | अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्तीय सुधार), वित्त विभाग |
| 4 | विनीता वैद सिंघल (आईएएस 1996) | प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन, राजस्व एवं वन विभाग | प्रधान सचिव, मृदा एवं जल संरक्षण विभाग |
| 5 | परिमल सिंह (आईएएस 2004) | परियोजना निदेशक, नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना | सचिव (कृषि), कृषि एवं एडीएफ विभाग |
| 6 | तुकाराम मुंढे (आईएएस 2005) | सचिव, दिव्यांग कल्याण विभाग | सचिव, आपदा प्रबंधन, राजस्व एवं वन विभाग |
| 7 | लहू माली (आईएएस 2009) | – | प्रबंध निदेशक, शिवशाही पुनर्वास परियोजना लिमिटेड, मुंबई |
| 8 | माणिक गुरसाल (आईएएस 2009) | – | सचिव, दिव्यांग कल्याण विभाग, मंत्रालय, मुंबई |
| 9 | प्रेरणा देशभ्रतार (आईएएस 2010) | संयुक्त आयुक्त, राज्य कर, मुंबई | आयुक्त, मत्स्य व्यवसाय, मुंबई |
| 10 | पृथ्वीराज बी.पी. (आईएएस 2014) | अतिरिक्त आयुक्त, पुणे महानगरपालिका | आयुक्त, वसई-विरार महानगरपालिका |
