Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gondia News: गोंदिया जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से कथित अभद्रता का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Gondia Student Complaint: गोंदिया तहसील के जिला परिषद स्कूल में एक शिक्षक पर तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jul 28, 2026 | 06:57 PM

जिला परिषद स्कूल गोंदिया- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Zilla Parishad School Gondia: गोंदिया तहसील के जिप हिंदी वरिष्ठ प्राथमिक शाला लंबाटोलागिरोला में कार्यरत एक शिक्षक पर कक्षा तीसरी की नाबालिग छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस ने 28 जुलाई को संबंधित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जिला परिषद स्कूल लंबाटोलागिरोला में पदस्थ शिक्षक पर स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा तीसरी की छात्रा के साथ अभद्रता करने का आरोप है। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने रावणवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रावणवाड़ी पुलिस ने शिक्षक पर दर्ज किया मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद लंबाटोलागिरोला क्षेत्र के नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर

मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा

किसान कर्जमाफी घोटाला! 2 लाख की ऋणमाफी के नाम पर माफ हुए 95 हजार, किसानों में नाराजगी

शिक्षा विभाग भी करेगा कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक समाज में गुरु का स्थान रखता है, ऐसे में इस प्रकार के आरोप शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक जैसे सम्मानित पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले हैं। रावणवाड़ी थाना प्रभारी रामदास शेवते के मार्गदर्शन में पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: सोलापुर की कलयुगी मां! दूसरी शादी के चक्कर में 2 साल के मासूम बेटे को छत से फेंका

गोंदिया में शिक्षक पर गंभीर आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता डेलिराम हुमे ने कहा कि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। निलंबित करें ऐसे गलत हरकते करने वाले शिक्षक पर संबंधित विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई कर तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए।

शिक्षा विभाग की नजर

शिक्षा अधिकारी एम.एल. मेश्राम ने कहा कि पुलिस कार्रवाई होने के बाद शिक्षा विभाग भी शिक्षक पर उचित कार्रवाई करेगा। आगे हम मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Gondia school teacher case student complaint

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 06:30 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • School News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.