Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1200 की आबादी और इतना बड़ा घोटाला, मनरेगा में धांधली से मचा बवाल, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Scam in MNREGA in Nilaj: गोंदिया जिले के मोहाडी तहसील के केवल 1200 की आबादी वाले निलज (खुर्द) गांव में मनरेगा के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 24, 2025 | 09:26 AM

मनरेगा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News: गोंदिया जिले के मोहाडी तहसील के केवल 1200 की आबादी वाले निलज (खुर्द) गांव में रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायत ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस धांधली में सरपंच, रोजगार सेवक और ग्राम सेवक शामिल हैं।

इस संबंध में ग्राम विकास मंत्रालय, रोजगार गारंटी मंत्रालय, जिलाधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और गट विकास अधिकारी को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने तुरंत जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे ग्राम पंचायत कार्यालय में ताला लगाकर आंदोलन करेंगे।

मजदूरों की फर्जी हाजिरी

वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान गांव में चार सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली थी। नियमों के अनुसार, 60% अ-कुशल मजदूरी और 40% कुशल कार्य अपेक्षित था। लेकिन, ग्रामीणों का आरोप है कि मजदूरों से मिट्टी का काम कराने के बजाय, जेसीबी से सीधे सड़क को समतल किया गया और गिट्टी डाली गई। इसके अलावा, मजदूरों के नाम पर फर्जी हाजिरी भरकर उनके खातों में पैसे जमा किए गए, फिर उन्हें 200 से 300 रुपये देकर बाकी रकम वापस ले ली गई।

छात्रों के नाम पर भी हाजिरी

इससे भी चौंकाने वाला आरोप यह है कि स्कूली छात्रों और बाहर की कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों के नाम भी मनरेगा की हाजिरी में दिखाए गए और उनके नाम से भी पैसे निकाले गए। शिकायतकर्ताओं ने इस घोटाले में सरपंच, रोजगार सेविका, ग्राम पंचायत अधिकारी और तकनीकी अभियंता की मिलीभगत का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें – जब विपक्ष के पास कोलकाता-दिल्ली-तमिलनाडु…, भारत-पाक मैच पर अजित पवार ने दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा है कि गरीबों के हक का पैसा हड़पकर उनके पेट पर लात मारी गई है। दूधराम बांते और अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इस घोटाले की तुरंत जांच कर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे ग्राम पंचायत कार्यालय में ताला लगाकर आंदोलन शुरू करेंगे।

Gondia scam in mnrega in nilaj demand action warning of agitation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 24, 2025 | 09:26 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • MNREGA

सम्बंधित ख़बरें

1

सिर्फ नाम का तिरोड़ा उपजिला अस्पताल, OPD में BAMS, BHMS डॉक्टर, सर्जरी के लिए जद्दोजहद

2

440 गांवों में ‘एक गांव, एक गणपति’, घरों में 5,930 मूर्तियों की स्थापना, पुलिस की गणेशोत्सव पर नज़र

3

महिला की हत्या कर बच्चे को बेचा, मुख्य आरोपी तुरकर के साथ ४ महिला व २ पुरुष गिरफ्तार

4

पुरानी रंजिश बनी जानलेवा! गोंदिया के विनोद देशमुख की तलवार से हत्या, दो गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.