गोंदिया में स्वच्छता अभियान की शुरुआत, जिला परिषद के गट स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई पुरस्कार
Gondia Zilla Parishad : गोंदिया जिला परिषद ने संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान 2025-26 की शुरुआत की है, जिसमें ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रतियोगिताएं और पुरस्कार रखे गए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
गोंदिया में स्वच्छता अभियान की शुरुआत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia District: राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत क्षेत्र की स्वच्छता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान को एक बार फिर अधिक सक्रियता से लागू किया जाएगा। वर्ष 2025-26 के लिए यह अभियान 11 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ होकर 30 जनवरी 2026 तक चलेगा।
इस अवधि में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता आंदोलन में सक्रिय और निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। साथ ही, ग्राम पंचायतों, तहसीलों और जिलों में स्वच्छता की प्रगति के संबंध में सर्वसमावेशी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को प्रोत्साहन मिल सके।
प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील
ग्राम पंचायत स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा, जो 15 नवंबर तक कार्ययोजना को अंतिम रूप देगी। इसके बाद जिला परिषद गट स्तर पर प्रतियोगिता 21 नवंबर से 21 दिसंबर तक, जिला स्तर पर 22 दिसंबर से 6 जनवरी तक, तथा संभाग स्तर पर 7 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जल एवं स्वच्छता) विजय लोंढे ने जिले की अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों से अभियान में भाग लेने और प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के स्कूलों में ही मिलेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र: आपले सरकारी सेवा केंद्र अब स्कूलों में भी
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
प्रतियोगिता में ऐसे दिए जाएंगे पुरस्कार
संत गाडगेबाबा ग्राम स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता में विजेताओं को निम्नानुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे —
जिला परिषद गट स्तर पर प्रथम स्थान: ₹60,000
- जिला स्तर पर
- प्रथम स्थान: ₹6 लाख
- द्वितीय स्थान: ₹4 लाख
- तृतीय स्थान: ₹3 लाख
- विभागीय स्तर पर
- प्रथम स्थान: ₹12 लाख
- द्वितीय स्थान: ₹9 लाख
- तृतीय स्थान: ₹7 लाख
- राज्य स्तर पर
- प्रथम स्थान: ₹50 लाख
- द्वितीय स्थान: ₹35 लाख
- तृतीय स्थान: ₹30 लाख
ये भी पढ़े: हाई कोर्ट ने VIDC को 6.37 लाख वापसी के दिए निर्देश, आंवला वृक्षों के मुआवजे पर सुधार
स्वच्छता पहल में सहभागी बनें : भंडारकर
जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भंडारकर ने सभी ग्राम पंचायतों, नागरिकों, ग्राम व तहसील स्तर के कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांवों में सतत स्वच्छता बनाए रखने की इस पहल में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करें : CEO मुरुगानंथम
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगानंथम ने कहा कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत को इस अभियान में भाग लेना चाहिए और इसे प्रभावी रूप से लागू करना चाहिए। उन्होंने सभी को इस अभियान के माध्यम से गांवों को अनुकरणीय और स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया।
