Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पशु तस्करी का बड़ा रैकेट सक्रिय, बजरंग दल ने की प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

Gondia Crime: गोंदिया जिले में पशु तस्करी का बड़ा रैकेट फिर सक्रिय हो गया है। बजरंग दल ने प्रशासन को चेतावनी दी और गौतस्करी रोकने के लिए कड़े एक्शन कि मांग की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Oct 29, 2025 | 07:08 PM

पशु तस्करी का बड़ा रैकेट सक्रिय (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia News: गोंदिया जिले में एक बार फिर पशु तस्करी का बड़ा रैकेट सक्रिय हो गया है। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिला गौरक्षा प्रमुख बालाराम व्यास ने कहा कि यह गतिविधि कानून व्यवस्था और धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरा है। भारत कृषि प्रधान देश है और गोंदिया जिला मुख्य रूप से कृषि और पशुपालन पर निर्भर है। महाराष्ट्र में गौमाता को “राज्य माता” का दर्जा प्राप्त है, बावजूद इसके जिले में पशुओं की अवैध तस्करी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

व्यास ने बताया कि एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जो किसानों से कम कीमत पर मवेशी खरीदकर उन्हें नागपुर और हैदराबाद जैसे शहरों में बूचड़खानों तक पहुंचा रहा है। सरकार द्वारा गौवंश वध पर प्रतिबंध और सख्त सजा का प्रावधान होने के बावजूद, कानून का प्रभावी पालन नहीं हो रहा है, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं।

गुप्त रास्तों से बूचड़खानों तक भेजे जा रहे मवेशी

जानकारी के अनुसार, मवेशियों को ग्रामीण इलाकों से गुप्त मार्गों के जरिए ट्रकों में लादकर भेजा जा रहा है। कई बार मवेशियों को बाजार से खरीदने के बाद 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलवाकर ट्रकों तक पहुंचाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार

सोनम रघुवंशी की गलतियों का सिया गोयल ने किया था गूगल सर्च, डिजिटल हिस्ट्री में हुआ बड़ा खुलासा

काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली कथित आतंकी धमकी, बोले- फिल्म नहीं रोकी तो बम से उड़ा देंगे

Telangana Murder Case: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर मारा

चंगेरा का मवेशी बाजार इस तस्करी का प्रमुख केंद्र बताया गया है, जहां हजारों की संख्या में मवेशी खरीदे-बेचे जाते हैं। गोंदिया जिले के गोरेगांव, आमगांव, सालेकसा, देवरी और सड़क अर्जुनी तहसीलों में भी तस्करों की गतिविधियाँ लगातार देखी जा रही हैं।

“प्रशासन को सब मालूम, फिर भी मौन”-व्यास

जिला गौरक्षा प्रमुख बालाराम व्यास ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा, कि “प्रशासन को सब मालूम है, फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। गांव स्तर पर गौतस्करी रोकने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं की एक विशेष समिति बनाई जानी चाहिए।”

ये भी पढ़े: महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, Sambhajinagar मनपा अस्पतालों में निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शिविर शुरू

व्यास ने आगे कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर गौमाता की रक्षा करते हैं और भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिले में गौवंश वध और पशु तस्करी नहीं रुकी, तो विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पूरे गोंदिया जिले में आंदोलन करेंगे। संगठन ने मांग की है कि गौमाता को “राष्ट्र माता” का दर्जा प्रदान किया जाए।

Gondia pashu taskari racket active bajrang dal warning action demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2025 | 07:08 PM

Topics:  

  • Bajrang Dal
  • Crime News
  • Gondia News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.