सरकारी नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का हुई शिकार, गोंदिया मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप
Gondia Nursing College Food Poisoning: गोंदिया के सरकारी नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राओं को कैंटीन के खाने से विषबाधा। मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी, सभी खतरे से बाहर। यहां पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
नर्सिंग की 35 छात्राओं को विषबाधा (सौजन्य-नवभारत)
KTS Hospital Gondia: गोंदिया शहर के केटीएस जिला सामान्य अस्पताल के तहत आने वाले शासकीय नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राओं को विषबाधा होने से उन्हें उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं और मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। यह घटना गुरुवार, 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे सामने आई। इस घटना से मेडिकल परिसर में हड़कंप मच गया है।
यहां जिला सामान्य अस्पताल के तहत बाई गंगाबाई शासकीय महिला अस्पताल परिसर में एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज है। यहां कुल 185 छात्राएं निवासी तौर पर नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। इन सभी छात्राओं को कॉलेज कैंटीन से खाना और नाश्ता मिलता है। बुधवार, 25 मार्च की रात छात्राओं ने खाना खाया और सो गयी।
इसके बाद उसी रात दो-तीन छात्रों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी और उन्हें तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन, गुरुवार, 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राओं को यही दिक्कत होने लगी। इसलिए, इन सभी छात्राओं को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उपचार शुरू किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: मानसून नहीं बरसा तो धान उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर, सालेकसा के किसान परेशान
मटन के साथ खाया दही, बुजुर्ग महिला की मौत और पति आईसीयू में भर्ती, नासिक के आखतवाडे गांव में मचा हड़कंप
गोंदिया जिले के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 1,25,079 छात्रों को पहले दिन मिलेंगी मुफ्त किताबें
30 जून से बंद होगा नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प, 1 अक्टूबर से फिर शुरू होगी जंगल सफारी
सभी छात्राएं खतरे से बाहर
नर्सिंग कॉलेज की 35 छात्राओं को बुधवार की रात विषबाधा हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जहां उन पर उपचार चल रहा है। विषबाधा किस कारण से हुई, यह पता लगाने के लिए खाने व पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। सभी छात्राएं खतरे बाहर है।
- डा. पुरुषोत्तम पटले, जिला शल्यचिकित्सक, केटीएस अस्पताल, गोंदिया
यह भी पढ़ें – पेट्रोल के लिए तरसा यवतमाल! एक साथ बंद हुए 12 पेट्रोल पंप, अचानक 3 गुना बढ़ी मांग
इन छात्राओं पर उपचार शुरू
सरकारी नर्सिंग कॉलेज के 185 छात्राओं में कुछ छात्राओं को विषबाधा हो गई। जिनमें से आरती चौधरी, प्रांजली डोंगरवार, कुशिका बोपचे, स्नेहा उईके, त्रिवेणी पवार, रिमा दहागावकर, मोहिनी सोनवाने, डॉली सूर्यवंशी, सलोनी दमाहे, रिया डोंगरे, त्रिशा सेलोकर, सलोनी जनबंधू, मयूरी भेंडारकर, चंदा टेकाम, पायल फुंडे, सोनाली देवधनी, कृशाली भगत, रजनी रहांगडाले, श्वेता डोंगरे, कोमल भावे, दीपा दहीकर पर शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू है।
