प्रेयर के समय शुरू हुई उल्टियां...देखते ही देखते अस्पताल पहुंचे 70 छात्र; गड़चिरोली में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप

Gadchiroli School Food Poisoning: गड़चिरोली के लाहेरी सरकारी आश्रमशाला में भोजन के बाद 70 छात्रों को विषबाधा (Food Poisoning)। 47 छात्र भामरागड़ अस्पताल रेफर।
70 students of Laheri Govt Ashram School in Gadchiroli suffered food poisoning after a meal. 47 shifted to Bhamragad hospital. All students are out of danger.
गड़चिरोली में फूड पॉइजनिंग (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Ashram School Students: गड़चिरोली जिले के भामरागड़ तहसील अंतर्गत आने वाले लाहेरी के सरकारी माध्यमिक तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के छात्रों को भोजन के बाद विषबाधा होने की खलबली मचा देने वाली घटना बुधवार को सुबह के समय उजागर हुई है। इस घटना में 70 छात्र बीमार होकर उन्हें तत्काल वैद्यकीय उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से शिक्षा विभाग समेत जिले में खलबली मच गई।

एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प अंतर्गत भामरागड़ तहसील मुख्यालय से 18 किमी दूरी पर स्थित लाहेरी गांव के सरकारी आश्रमशाला में करीब 230 छात्र शिक्षा ले रहे है। इसी बीच बुधवार को सुबह के सत्र में छात्र भोजन करने के बाद करीब 10.30 बजे प्रार्थना व परिपाठ शुरू हुआ। इस बीच एक छात्र को उल्टी, बेचैनी और पेट दर्द शुरू हो गया।

47 छात्रों को किया रेफर

जिससे संबंधित छात्र को शिक्षकों ने तत्काल लाहेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कुछ समय के बाद अन्य छात्रों को भी उल्टी और चक्कर आने लगने से करीब 70 छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान परिस्थिति नियंत्रण में नहीं हाने से इनमें से 47 छात्रों को भामरागड़ के ग्रामीण अस्पताल में रेफर किया गया। इनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर होने से उन्हें अहेरी के उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। सभी छात्रों पर वैद्यकीय अधिकारियों को देखरेख में रखा गया है। और वर्तमान स्थिति में सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर होने की जानकारी प्रशासन ने दी है।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे अस्पताल

लाहेरी के सरकारी आश्रमशाला के करबी 70 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ने से भामरागड़ एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प में खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रकल्प अधिकारी अमर राऊत, तहसीलदार किशोर बागडे, सहायक प्रकल्प अधिकारी रोशन चव्हाण आदि समेत संबंधित अधिकारी तत्काल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने वैद्यकीय अधिकारियों के साथ चर्चा कर छात्रों के स्वास्थ्य संदर्भ में पूछताछ की। वहीं आश्रमशला के शेष सभी छात्रों की तत्काल स्वास्थ्य जांच की गई।

  • 230 छात्र ले रहे शिक्षा
  • 47 छात्रों को भामरागड़ के अस्पताल में रेफर किया

बारीकी से रखी जा रही नजर

सभी छात्रों का स्वास्थ्य खतरे से बाहर है। छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और आश्रमशाला के कर्मचारी उपस्थित है। वैद्यकीय अधिकारियों द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य की ओर बारीकी से नजर रखी जा रही है। विषबाधा का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले की जांच शुरू होकर जांच के अंत में कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • रोशना चव्हाण, सहायक प्रकल्प अधिकारी, भामरागड़

विषबाधा का कारण खोजना शुरू

वर्तमान में लाहेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 23 और भामरागड़ के ग्रामीण अस्पताल में 45 छात्रों का उपचार शुरू है। वहीं दो छात्रों पर अहेरी के उपजिला अस्पताल में उपचार शुरू है। सभी छात्रों पर वैद्यकीय अधिकारी नजर रखे हुए है। सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है। इस बीच विषबाधा कैसे हुई, इसका कारण खोजने के लिए जांच शुरू होकर जांच के बाद विषबाधा का कारण सामने आएगा।