Gondia News: तिरोड़ा में मेमू ट्रेन बंद होने से यात्री और व्यापारी परेशान, सेवा बहाल करने की मांग
Itwari Gondia MEMU Train: तिरोड़ा से गोंदिया के बीच चलने वाली इतवारी-गोंदिया मेमू ट्रेन कोरोना काल से बंद है। यात्री और व्यापारी ट्रेन सेवा जल्द बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
तिरोड़ा मेमू ट्रेन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Tiroda MEMU Train: आरामदायक यात्रा के लिए ट्रेन को सभी यात्रियों द्वारा पसंद किया जाता है। ट्रेन से सफर करने का मजा ही अलग है। जो सफर करने वाले यात्रियों के लिए आरामदायक साबित होती है। लेकिन यही मेमू ट्रेन तिरोड़ा परिसर के व्यापारियों के लिए अब समस्या बन गई है। इसका कारण यह है कि लोकल ट्रेन इतवारीगोंदिया मेमू दोपहर के समय चलती थी, जो कोरोना काल से ही बंद होने से व्यापारियों को गोंदिया आनेजाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
पहले तिरोड़ा रेलवे स्टेशन से व्यापारी सुबह 9.30 बजे की ट्रेन इतवारीरायपुर पैसेंजर से गोंदिया जाते थे। जो कि 11 बजे गोंदिया पहुंच जाते थे। साथ ही व्यापारी तथा परिसर के नागरिक गोंदिया जिला होने से खरीदी तथा शासकीय कामकाज से संबंधित कार्य के लिए जाते थे। फिर वापस आने के लिए दोपहर में 2.50 बजे की मेमो ट्रेन गोंदियानागपुर के लिए थी।
दोपहर की मेमू ट्रेन बंद
जो तिरोड़ा स्टेशन पर शाम 4 बजे तक पहुंचती थी। व्यापारी तथा अन्य आम नागरिकों के शासकीय कामकाज निपटाकर व्यापारियों की खरीदी भी होती थी और इसी गोंदियानागपुर मेमू ट्रेन से वापसी हो जाती थी। लेकिन यह ट्रेन कोरोना काल से जो बंद हुई तो अभी तक शुरू होने का नाम ही नहीं है। वहीं ट्रेन शुरू करने के लिए केवल आश्वासन दिया जा रहा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपुर जाने वाले वारकरियों के लिए खुशखबरी! CSMT से मिरज के लिए 25 और 26 जुलाई को चलेंगी वन-वे स्पेशल ट्रेनें
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
तिरोड़ा से गोंदिया आने-जाने में बढ़ी मुश्किलें
नागरिकों का आरोप है कि, विधायक के मुंबई और सांसद के दिल्ली चले जाने के बाद उनके पास इतनी फुर्सत ही नहीं रही कि वे मतदाताओं को सुविधाएं मुहैया करा सकें और उनकी मांगों को मान भी सकें। अभी व्यापारियों तथा आम नागरिकों को यह ट्रेन बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द से जल्द उक्त ट्रेन शुरू करने की मांग व्यापारी तथा आम नागरिकों व्दारा की जा रही है।
ट्रेन बंद होने से आनाजाना मुश्किल
फर्निचर व्यवसायी मोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरी फर्निचर की दुकान है, मुझे खरीदी करने के लिए सप्ताह में एक बार आना जाना करना पड़ता है। इतवारीगोंदिया मेमू लोकल ट्रेन बंद होने से अब आनाजाना करना मुश्किल हो रहा है। अब महीने में एक बार ही खरीदी के लिए गोंदिया जाता हूं।
ये भी पढे़: महिलाएं रोमांटिक रिश्ते की वजह से छोड़ रहीं घर, CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, पुरुषों को लेकर कही ये बात
कोरोना काल से बंद है ट्रेन मेरा बूट हाऊस का व्यापार होने से खरीदी के लिए गोंदिया जाना पड़ता है। पहले सुबह की ट्रेन से गोंदिया जाकर वापस मेमू ट्रेन से शाम 5 बजे तक घर पहुंचता था। लेकिन अब ट्रेन बंद होने से बस या अन्य निजी वाहन से जानाआना पड़ रहा है। जिससे आर्थिक परेशानी व समय भी बर्बाद होता है। तौफिक गगन, बूट हाउस संचालक। छायाचित्र तौफीक गगन।
इतवारी-गोंदिया मेमू ट्रेन शुरू करें
स्टेशनरी स्टोर्स, संचालक अमित अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए जिला मुख्यालय गोंदिया में खरीदी करके वापस आने के लिए काफी अच्छा होता था, समय की भी बचत होती थी जो कि अब पूरा दिन चला जाता है। मेरा स्टेशनरी का व्यवसाय है, मुझे खरीदी के लिए गोंदिया जाना ही पड़ता है। मेमू ट्रेन बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जिला गोंदिया होने से आम नागरिक शासकीय कामकाज तथा अन्य सामानों की खरीदी के लिए जाते थे। लेकिन जब से दोपहर की मेमू ट्रेन बंद हो गई तब से कम लोग ही खरीदी करने के लिए गोंदिया जाते हैं।
लोहा दुकान संचालक ओमप्रकाश रोहिले ने कहा कि आसपास के गांवों तथा तहसील के ग्रामों से ही खरीदी करते हैं। मेमू ट्रेन शुरू करें तो परिसर के लोगों को आनेजाने में परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा और समय भी बर्बाद नही होगा।
