अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
RailOne App Update: भारतीय रेलवे के RailOne ऐप के जरिए अब टिकट बुकिंग, फूड ऑर्डर, PNR स्टेटस और लाइव ट्रेन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। जानें इसके बड़े फायदे और कैशबैक ऑफर।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र
रेल वन ऐप (सोर्स: सोशल मीडिया)
Railone App Indian Railways: यात्रियों को बेहतर और आसान सुविधाएं देने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा अनेक उपाय किए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे ने ‘RailOne’ ऐप के इस्तेमाल पर जोर दिया है। यह भारतीय रेलवे का ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप है, जिसके जरिए यात्री एक ही प्लेटफॉर्म पर कई रेल सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि एक ही ऐप से यात्रियों को कई सुविधाओं का लाभ मिलता है। अनारक्षित टिकट पर 3% कैशबैक या छूट, ऑफर 31 मार्च 2027 तक वैध है। विनीत अभिषेक ने बताया कि RailOne ऐप को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अब अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
RailOne ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएं
RailOne ऐप पर यात्रियों को ये सेवाएं
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
मध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
महाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
मुंबई में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने वडेट्टीवार सहित दिग्गजों को हिरासत में लिया
- टिकट बुकिंग: रिजर्व्ड टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट
- ट्रेन की जानकारी: ट्रेन सर्च, PNR स्टेटस, कोच पोजिशन, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग
- अन्य सेवाएं: खाना ऑर्डर करना, टिकट का रिफंड फाइल करना, शिकायत के लिए Rail Madad।
यानी टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा के दौरान मदद तक, सब कुछ एक ही ऐप पर उपलब्ध होगा।
डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा
डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने RailOne ऐप पर विशेष ऑफर दिया है।
- 3% छूट: यदि आप अनारक्षित टिकट की बुकिंग अन्य किसी भी डिजिटल पेमेंट मोड से करते हैं तो आपको 3% की छूट मिलेगी।
- 3% कैशबैक: अगर भुगतान R-Wallet के जरिए किया जाता है तो 3% का कैशबैक सीधे आपके वॉलेट में आएगा।
यह ऑफर 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को नकदी रहित लेनदेन के लिए प्रोत्साहित करना और RailOne ऐप का अधिक से अधिक उपयोग बढ़ाना है।
यह भी पढ़ें: मध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
एक ऐप, कई सुविधाएं
विनीत अभिषेक ने यात्रियों से अपील की कि वे RailOne ऐप डाउनलोड करें और इसकी एकीकृत सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि RailOne यात्रियों के लिए एक सिंगल-विंडो डिजिटल इंटरफेस है, जिससे रेल यात्रा को सरल, स्मार्ट और सहज बनाया जा सकेगा। ऐप यूजर-फ्रेंडली है और इसे एंड्रॉइड व iOS दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है। किसी भी समस्या के लिए यात्री Rail Madad फीचर का उपयोग कर सकते हैं।
