पार्षद पद के लिए 48 नामांकन दाखिल, गोंदिया नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन
Gondia Municipal Council Election: गोंदिया नगर परिषद चुनाव में पार्षद पद के लिए 48 और अध्यक्ष पद के लिए 1 नामांकन दाखिल हुआ है। तिरोड़ा, सालेकसा व गोरेगांव में भी नामांकन प्रक्रिया जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
पार्षद पद के लिए 48 नामांकन दाखिल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Local Body Elections Maharashtra: गोंदिया जिले में हो रहे दो नगर परिषद और दो नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गुरुवार तक गोंदिया नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 7 नामांकन दाखिल किए गए थे। गोंदिया जिले के गोंदिया और तिरोड़ा नगर परिषद, तथा सालेकसा और गोरेगांव नगर पंचायत के लिए 2 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।
हालांकि चार दिन बीत जाने के बाद भी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसी कारण नामांकन प्रक्रिया धीमी रही है। चारों स्थानीय स्वशासन निकायों में से अकेले गोंदिया नगर परिषद के पार्षद पद हेतु अब तक कुल 45 नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें 12 नवंबर को 1, 13 नवंबर को 6 और शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा पार्षद पद के लिए 39 नामांकन शामिल हैं। इनमें किसी भी राजनीतिक दल का आधिकारिक नामांकन नहीं है।
15 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना
इसके अलावा शुक्रवार को तिरोड़ा नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 5 नामांकन, जबकि सालेकसा और गोरेगांव नगर पंचायतों के पार्षद पद के लिए 2-2 नामांकन दाखिल किए गए हैं। दोनों ही नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए अब तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। 15 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी
गोंदिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, नवेगांव पैटर्न बना मिसाल
गोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश; सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत
गोंदिया के श्रीरामपुर पुनर्वास कॉलोनी के जिलापरिषद स्कूल में छात्र संख्या हुई शून्य, लगा ताला
ये भी पढ़े: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ेगी भीड़, बगावत के डर से पार्टियों ने उम्मीदवारों के नाम रखे गुप्त
गोंदिया नगर परिषद में नामांकन
- अध्यक्ष पद: 1 (14 नवंबर)
- पार्षद पद: कुल 45
- 12 नवंबर: 1
- 13 नवंबर: 6
- 15 नवंबर: 39
- तिरोड़ा नगर परिषद
- पार्षद पद: 5 नामांकन
- सालेकसा नगर पंचायत
- पार्षद पद: 2 नामांकन
- अध्यक्ष पद: कोई नामांकन नहीं
- गोरेगांव नगर पंचायत
- पार्षद पद: 2 नामांकन
- अध्यक्ष पद: कोई नामांकन नहीं
