Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में लगातार 3 दिन बारिश: सूखे के संकट के बीच कृषि कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

Gondia Weather: गोंदिया में लगातार तीसरे दिन बारिश से किसानों को राहत मिली और कृषि कार्यों में तेजी आई। वहीं गोरेगांव में जलजमाव से स्कूल का मैदान तालाब बन गया। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 03, 2026 | 03:05 PM

गोंदिया में लगातार बारिश (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gondia District Continuous Rainfall Update: बारिश का इंतजार कर रहे गोंदिया जिले के किसानों को तीन दिन से हो रही बारिश से राहत मिली है। वहीं गुरुवार, 2 जुलाई की सुबह से दोपहर 1.30 बजे तक हुई जोरदार बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। इस बारिश से कृषि कार्य तेज हो गया है। जून माह से अब तक बारिश का रिकॉर्ड देखें तो जिले में औसत की तुलना में काफी कम बारिश हुई है। जिले में अब तक 219.6 मिमी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन सिर्फ 106.5 मिमी ही बारिश दर्ज की गई है।

मिली राहत

मृग नक्षत्र के सूखा जाने के बाद आद्रा नक्षत्र ने भी धोखा दे दिया। ऐसे में किसानों की निगाहें आसमान की ओर थीं। उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक बारिश के न होने के कारण किसानों की बुआई भी बाधित हो गई थी। गर्मी से नागरिक परेशान थे। इसी बीच मंगलवार से शुरू हुई बारिश ने किसानों सहित नागरिकों को राहत दी। गुरुवार, 2 जुलाई को जिले में जोरदार बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है और उन्होंने कृषि कार्य तेज कर दिया है।

जिलाधीश कार्यालय के नियंत्रण कक्ष से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान अर्थात 2 जुलाई को सुबह 10.30 बजे तक जिले में कुल मिलाकर 21.4 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई। तहसीलवार प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोंदिया तहसील में 11.1 मिमी, आमगांव में 44.9 मिमी, तिरोड़ा में 15.2 मिमी, गोरेगांव में 17.0 मिमी, सालेकसा में 39.5 मिमी, देवरी में 22.2 मिमी, अर्जुनी मोरगांव में 12.0 मिमी व सड़क अर्जुनी तहसील में 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि, 1 जून से 2 जुलाई की अवधि में सामान्य बारिश के मौसम में जिले में 219.6 मिमी औसत बारिश अपेक्षित होती है, जबकि प्रत्यक्ष अब तक कुल 106.5 मिमी बारिश ही हो पाई है।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में सफाई कर्मी पर हमला, विरोध में शहरभर की कचरा संकलन सेवा ठप

गोंदिया के श्रीरामपुर पुनर्वास कॉलोनी के जिलापरीक्षद स्कूल में छात्र संख्या हुई ‘शून्य’, लगा ताला

नागपुर में दोहरे कत्ल से सनसनी: भांडेवाड़ी में क्रिमिनल की हत्या; कामठी में लिव-इन पार्टनर ने महिला को मार डाल

मैंने नहीं दी है NOC, अशोक खरात पर बन रही फिल्म को लेकर नोटिस भेजने की तैयारी में रूपाली चाकणकर

जलशयों में जल भंडारण

जलाशय भंडारण (प्रतिशत में)
पुजारीटोला 33.25%
इटियाडोह 19.60%
सिरपुर 2.86%
कालीसराड़ 0.86%

यह भी पढ़ें:- गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी

स्कूल का मैदान बना तालाब

गोरेगांव शहर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के जिला परिषद शहीद जान्या तिम्या स्कूल का मैदान तालाब में तब्दील हो गया। मैदान में भारी मात्रा में पानी होने के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने के साथ-साथ स्कूली गतिविधियों के संचालन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल परिसर में जिला परिषद की सामग्री भी बरसाती पानी में पड़ी मिली। इसके अलावा स्कूल के एक तरफ का नाला जाम होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, बल्कि पूरे इलाके में जलजमाव हो रहा है। इससे गंदगी के साथ-साथ छात्रों की सुरक्षा का भी मुद्दा खड़ा हो गया है।

Continuous rainfall agricultural activities speed up monsoon deficit 2026 gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 03:05 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.