- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Nagar Panchayat Election Heavy Voting Ladli Bahna Record Turnout
Gondia News: नगर पंचायत चुनाव में लाडली बहनों की भारी भीड़, कड़ी सुरक्षा में हुआ मतदान
Maharashtra Local Body Polls: विदर्भ की गोरेगांव, गोंदिया, तिरोड़ा और सालेकसा नगर पंचायतों में रिकॉर्ड मतदान। लाडली बहनों की भारी भागीदारी, कई जगह 80% तक वोटिंग दर्ज।
- Written By: प्रिया जैस

लाडकी बहनों ने डाला वोट (सौजन्य-नवभारत)
Goregaon Elections: गोरेगांव नगर पंचायत में 2 दिसंबर को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। अधिकतर प्रभागों में मतदान का प्रतिशत 75 से 80 प्रतिशत। के बीच रहा है। उल्लेखनीय यह है कि गोरेगांव नगर पंचायत में मतदान करने वालों में लाडली बहनों की अपार भीड़ दिखाई दी है। यहां लाडली बहनों ने बढ़- चढ़कर अपने अधिकार का वोट डाला है।
गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव मतदान के लिए चुनाव आयोग ने शहर में 6 केंद्र तैयार किए थे। जिसमें जगत कॉलेज, जिला परिषद जाम्या तिम्या, पी।डी रहांगडाले स्कूल, पुनर्वसन जिला परिषद स्कूल, हलबीटोला स्कूल तथा चंद्रपुरटोली स्कूल शामिल है। गोरेगांव नपं चुनाव में शुरुआत से ही एक तनाव पूर्ण माहौल रहा है।
पूरे जिले में दिग्गजों की लगी नजरें
खास करके प्रभाग क्र.14 में पूरे जिले के बड़े दिग्गजों की नजरें लगी हुई है। यहां से पूर्व नगराध्यक्ष आशीष बारेवार तथा पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश रहांगडाले के बीच काटे की लड़ाई थी। जिसके लिए चुनाव आयोग ने काफी तैयारियां की हुई थी। इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मतदान केंद्र में भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती दिखाई दी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
मीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mumbai LPG Shortage: 20 फीसदी होटल बंद, गैस आपूर्ति बाधित रही तो 15 दिनों में होगा टोटल शट डाउन
रंगों में सराबोर नासिक, रहाड़ियों में रंगपंचमी का उत्साह, मंत्री महाजन ने लगाई डुबकी
लेकिन मतदान समाप्त होने तक ऐसी कोई घटना यहां नहीं हुई है। वहीं चुनाव परिणामों का दिन आगे किए जाने से उम्मीदवारों तथा मतदाताओं में थोड़ी नाराजगी दिखाई दी है वहीं 21 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने वाले हैं। ऐसे में गोरेगांव नगर पंचायत में किसकी रहेगी सत्ता इसका सभी मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार है।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा
गोंदिया नगर परिषद के लिए 2 दिसंबर को मतदान शांतिपूर्वक हुआ। जो देर रात तक जारी रही। मतदान के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। जिलाधीश तथा जिला चुनाव अधिकारी प्रजीत नायर ने स्वयं मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शहर में नगराध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम मशीन में बंद हो गया।
उनके भाग्य का फैसला 21 दिसंबर को होगा। गोंदिया में कुल 1 लाख 24 हज़ार 311 मतदाता हैं। कुल 45 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 44 पार्षद पद के लिए और एक अध्यक्ष पद के लिए था। हालांकि, कोर्ट ने प्रभाग क्र. 3 B, प्रभाग क्र. 11 B और प्रभाग क्र. 16 B में चुनाव पर रोक लगा दी थी।
42 सीटों के मतदान प्रक्रिया
इस वजह से 2 दिसंबर को 42 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 9.30 बजे तक गोंदिया नगर परिषद के लिए 3 हज़ार 992 पुरुष और 2 हज़ार 941 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसका प्रतिशत 5.58 है।
सुबह 11.30 बजे तक नगर पालिका के लिए 19 हज़ार 375 वोटरों ने मतदान किया। जिसमें से 10 हज़ार 623 पुरुष और 8 हज़ार 750 महिला मतदाता शामिल थे। इसका प्रतिशत 15.6 है। दोपहर 3.30 बजे तक 42.01 प्रतिशत मतदाता हो चुका था। जिसमें से कुल 52 हज़ार 219 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिसमें से 27 हज़ार 129 महिला और 25 हज़ार 88 पुरुष मतदाता शामिल थे और 2 अन्य मतदाता शामिल थे। मतदान की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही।
तिरोड़ा नप में 3.30 बजे तक 45.51 प्रतिशत
तिरोड़ा नगर परिषद के पार्षद और एक नगराध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मतदाताओं ने 30 मतदान केंद्रों पर लाइनों में खड़े होकर अपने वोट का इस्तेमाल किया। यहां प्रभाग क्र. 10 का चुनाव रद्द कर दिया गया था, बाकी 19 पार्षद और एक नगराध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया हुई। तिरोड़ा नप में कुल 26 हजार 106 मतदाता हैं। 30 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया हुई।
यह भी पढ़ें – कहीं वोटर लिस्ट गायब, कहीं फर्जी वोट! नागपुर में 32% से 65% तक उछला मतदान, 21 दिसंबर को आएगा परिणाम
सुबह 11.30 बजे तक 14.77 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें से 3 हजार 855 मतदाताओं ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। जिसमें से 1 हजार 699 महिलाएं और 2 हजार 156 पुरुष थे। दोपहर 1.30 बजे तक 28.99 प्रतिशत मतदान हुआ। 7 हजार 567 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें से 3 हज़ार 829 महिलाएं और 3 हज़ार 738 पुरुष थे। पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 29.75 और महिला मतदाताओं का 28.27 प्रतिशत रहा। दोपहर 3.30 बजे तक 45.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
सालेकसा में 70 प्रत्याशियों किस्मत मशीन में बंद
सालेकसा नगर पंचायत के लिए मतदान 2 दिसंबर को हुआ। प्रभाग क्र. 3 के मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में कुछ खराबी को छोड़कर, पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक हुई। नगराध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे 70 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद हो गई। उनकी किस्मत का फैसला 21 दिसंबर को होगा।
नगराध्यक्ष और पार्षद समेत सालेकसा नगर पंचायत की कुल 18 सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया 2 दिसंबर को पूरी हो गई। मतदाताओं ने चुनाव क्षेत्र के 63 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया है। इनका फैसला 21 दिसंबर को होगा। चुनाव प्रक्रिया 17 प्रभागों में पूरी हुई। इस चुनाव में 70 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
गोरेगांव में 45.54 प्रतिशत मतदान
गोरेगांव नगर पंचायत चुनाव के लिए शांतिपूर्व मतदान हुआ। दोपहर 3.30 बजे तक 5,941 मतदाताओं ने वोट डालकर चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया। दोपहर 3.30 बजे तक करीब 68।65 प्रतिशत। मतदान हुआ। गोरेगांव में सुबह 7.30 बजे से वोटिंग शुरू हुई। सुबह 9.30 बजे तक 11.2 प्रतिशत वोटिंग हुई। 965 मतदाताओं ने वोट डाला।
इसमें 368 महिलाएं और 597 पुरुष शामिल हैं। सुबह 11.30 बजे तक 27 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल 2,340 मतदाताओं ने वोट डाला। इसमें 1,115 महिलाएं और 1,225 पुरुष शामिल हैं। दोपहर 1.30 बजे तक 4,169 वोटरों ने वोट डाला। इसमें 2,242 महिलाएं और 1,927 पुरुष शामिल हैं। इसका प्रतिशत 48.17 है। दोपहर 3.30 बजे तक 68.65 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल 5,941 वोटरों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया।
Gondia nagar panchayat election heavy voting ladli bahna record turnout
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में RTE एडमिशन में 1 किमी के दायरे की शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना को बताया ‘अवैध’
Mar 10, 2026 | 11:45 AMMumbai LPG Shortage: 20 फीसदी होटल बंद, गैस आपूर्ति बाधित रही तो 15 दिनों में होगा टोटल शट डाउन
Mar 10, 2026 | 11:42 AMरंगों में सराबोर नासिक, रहाड़ियों में रंगपंचमी का उत्साह, मंत्री महाजन ने लगाई डुबकी
Mar 10, 2026 | 11:36 AM‘योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानें क्या कहा?
Mar 10, 2026 | 11:35 AMवसई-विरार में 2300 में से सिर्फ 1200 इमारतों को मिला OC, अभय योजना लागू करने का निर्देश
Mar 10, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM










