गोंदिया के मेंढ़ा में जंगली सूअरों के हमले में 2 किसान घायल, गांव में दहशत
Gondia News: गोंदिया के ग्राम मेंढ़ा में जंगली सुअरों के हमले में 2 युवा किसान घायल। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार जारी। ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस उपायों की मांग की।
- Written By: आकाश मसने
अस्पताल में भर्ती जंगली सूअर के हमले से घायल किसान (फोटो नवभारत)
Gondia Wild Boar Attacked Farmers: गोंदिया जिले के तिरोड़ा तहसील के ग्राम मेंढ़ा में जंगली सुअरों के हमले में दो युवा किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 11 सितंबर की रात करीब 8 बजे उस समय घटी जब दोनों किसान अपने खेतों में धान की फसल का निरीक्षण करने जा रहे थे।
घायल किसानों की पहचान मेंढ़ा निवासी देवेंद्र जवाहरलाल सूर्यवंशी और गौरीशंकर धनपाल सूर्यवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अचानक खेत के पास पहुंचे जंगली सुअरों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। किसानों के शोर मचाने पर सुअर तो भाग गए, लेकिन इस बीच दोनों किसान बुरी तरह घायल हो गए।
गंभीर हालत में पहले उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकड़ी/डाकराम ले जाया गया, लेकिन आवश्यक उपचार की सुविधा न होने के कारण उन्हें तुरंत गोंदिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। वर्तमान में दोनों का इलाज वहां जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प से सटा है मेंढ़ा गांव
मेंढ़ा गांव नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प से सटा हुआ क्षेत्र है। यहां आए दिन जंगली जानवर गांव और खेतों में घुस आते हैं। इससे फसल को बड़ा नुकसान होता है और कई बार किसानों व ग्रामीणों पर भी हमले हो जाते हैं। हालिया घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
यह भी पढ़ें:- IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी
ग्रामीण किसानों का कहना है कि हर साल उनकी मेहनत की फसल जंगली जानवर चौपट कर देते हैं। कई बार जान पर भी बन आती है। बावजूद इसके वन विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। किसानों ने मांग की है कि वन विभाग तत्काल प्रभाव से जंगली सूअरों और अन्य वन्यजीवों पर नियंत्रण के ठोस उपाय करे, ताकि गांव और खेतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह ताजा घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि जंगल से सटे गांवों के किसानों और उनकी फसलों को वन्यजीवों से बचाने के लिए प्रशासन कब ठोस कदम उठाएगा।
