गोंदिया में घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, 29 रुपये बढ़ी कीमत से रसोई बजट पर असर
LPG Gas Cylinder Price Hike: वैश्विक ऊर्जा संकट के चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे गोंदिया जिले में गैस सिलेंडर की कीमत 983 रु. से बढ़कर 1,012 रु. हो गई है।
- Written By: केतकी मोडक
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति में आए बदलाव का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 29 रु। की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें रविवार से लागू हो गई हैं, जिससे गोंदिया जिले में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 983 रु. से बढ़कर 1,012 रु. हो गई है।
यह बदलाव आम नागरिकों पर सीधे असर डालने वाला है, क्योंकि रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतें घरेलू बजट को प्रभावित कर रही हैं। बढ़ती महंगाई के कारण आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पहले ही गड़बड़ा गई है, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।
जिससे गृहिणियों के रसोई बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गोंदिया जिले के सौंदड़ स्थित भारत गैस एजेंसी के वितरक आशीष जायसवाल के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 1,012 रु. हो गई है। पहले एक सिलेंडर की कीमत 983 रु. थी। ऐसे में ग्राहकों को प्रति सिलेंडर 29 रु. ज्यादा चुकाने होंगे।
हो रहे बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करें प्रशासन
जब सब्जियों, खाद्य तेल, दूध, ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू खर्च पहले से ही बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इस बढ़ोतरी का असर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों पर ज्यादा पड़ेगा। क्योंकि कई परिवार प्रति माह एक या दो सिलेंडर का उपयोग करते हैं, इसलिए वार्षिक लागत में काफी वृद्धि होगी। इसलिए विभिन्न स्तरों से मांग उठ रही है कि केंद्र सरकार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी पर पुनर्विचार करें और आम लोगों को राहत दें।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: घोंगड़ी बैठक को मिला शानदार प्रतिसाद, रात में गांव पहुंचे कलेक्टर; ग्रामीणों ने खुलकर रखी बात
बारिश में नहीं होगी बिजली कटौती! भंडारा में 36 तकनीकी कार्य समय से पहले पूरे
गड़चिरोली समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सख्त, बोले- दफ्तर नहीं, गांवों तक पहुंचे प्रशासन
पुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड
अप्रैल में 60 रु. की बढ़ोतरी
- उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रु. की बढ़ोतरी की गई थी।
- उस समय सिलेंडर की कीमत 923 रु. से बढ़कर 983 रु. हो गई थी।
- अब जून महीने में फिर से 29 रु. की बढ़ोतरी के साथ सिर्फ दो महीने में घरेलू गैस सिलेंडर 89 रु. महंगा हो गया है।
- लगातार महंगाई से मध्यम वर्ग और आम परिवारों का मासिक बजट चरमराने की आशंका है।
- गैस सिलेंडर की कीमतों में नई बढ़ोतरी ने नागरिकों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
यह भी पढे़ं:- बारिश में नहीं होगी बिजली कटौती! भंडारा में 36 तकनीकी कार्य समय से पहले पूरे
वृद्धि पर नियंत्रण लगाकर आम आदमी को राहत दें
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से एक बार फिर महंगाई बढ़ना तय है। गैस की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ खाना पकाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हर दिन रसोई में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों की कीमतों पर भी असर पड़ता है। परिवहन और वितरण लागत में वृद्धि के कारण कई आवश्यक वस्तुएं महंगी हो जाती है। बढ़ती महंगाई का यह अतिरिक्त बोझ अंततः आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सरकार को बार-बार हो रही मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण लगाकर आम आदमी को राहत देनी चाहिए।
– पुष्पा बागडे, गृहिणी, गोंदिया
