Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gondia: एक दिन, दो मौतें! तेंदुए ने 6 साल के मासूम को घर से घसीटा, बाघ ने खेत में महिला को उतारा मौत के घाट

Gondia Tiger-Leopard Attack: गोंदिया में कोहराम। एक ही दिन में तेंदुए और बाघ ने ली दो की जान। 6 साल के बच्चे को घसीट ले गया तेंदुआ, खेत में काम कर रही महिला पर बाघ का हमला।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 12, 2026 | 11:56 AM

मृतक प्रज्वल मेश्राम और लक्ष्मीबाई सयाम (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Tiger-Leopard Attack News: गोंदिया जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना जारी रहने से नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प से सटे गांव के लोगों में डर का माहौल है। वहीं 10 अप्रैल की शाम एक ही दिन दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोंगो की जान चली गई है। अर्जुनी मोरगांव तहसील के आदर्श धाबेटेकड़ी में शुक्रवार को अपने घर के पास खेल रहे छह वर्ष के प्रज्ज्वल गोवर्धन मेश्राम पर घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया।

इस घटना में प्रज्ज्वल की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सड़क अर्जुनी तहसील के माहुली गांव के पास सौंदड़ जंगल परिसर में शुक्रवार शाम बाघ के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृत महिला का नाम माहुली निवासी लक्ष्मीबाई हेमराज सयाम (60) बताया गया है।

Gondia: तेंदुए के हमले में 6 साल के बच्चे की मौत

अर्जुनी मोरगांव तहसील के आदर्श धाबेटेकड़ी में शुक्रवार शाम को अपने घर के पास खेल रहे छह वर्ष के प्रज्ज्वल गोवर्धन मेश्राम पर घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया। जब परिवार और गांव वालों ने शोर मचाया तो तेंदुआ कुछ दूर जाकर प्रज्ज्वल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

सम्बंधित ख़बरें

Gondia News: गोंदिया नगर परिषद की जर्जर इमारत बनी खतरा, प्लास्टर गिरने से टला बड़ा हादसा

गोंदिया में बारिश के बाद धान की खेती ने पकड़ी रफ्तार, 10 हजार हेक्टेयर में नर्सरी और रोपाई शुरू

Gondia News: टोयागोंदी अंडरपास में तीन दिनों से जलभराव, आवागमन ठप; इलाज में देरी से युवक की मौत

Gondia News:सालेकसा-बोदलबोडी मार्ग बदहाल, सड़क गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश

तुरंत ग्रामवासी जमा हुए और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही देर में प्रज्ज्वल गंभीर रूप से घायल मिला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिसर में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामवासियों ने इस तेंदुए को तुरंत काबू करने की मांग की है।

बाघ के हमले में वृद्ध महिला की मौत

गोंदिया (Gondia) जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के माहुली गांव के पास सौंदड़ जंगल परिसर में शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे लक्ष्मीबाई सयाम मक्के के खेत में काम कर रही थीं, तभी बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर वन अधिकारी और सौंदड़ सहवन क्षेत्र के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक महिला के शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया है। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तुरंत मदद के तौर पर 50 हजार रु। की आर्थिक मदद दी है।

वन विभाग को और सतर्क रहने की जरूरत

यह बाघ कई महीनों से सौंदड़, बोपाबोड़ी, शिंदीपार, भादुटोला, राका के जंगल के परिसर व खेतों में घूम रहा है। कई लोगों ने इसे देखा है और लोगों का खेतों में जाना या काम करना बहुत खतरनाक हो गया है। जंगल के ठीक बगल में खेत और गांव होने की वजह से अब लोगों की जान खतरे में है।

यह भी पढ़ें – दोस्त का मोबाइल मांगा और फिर नहीं लौटी…चंद्रपुर जिले में 24 घंटे में 3 नाबालिग लड़कियां गायब, पुलिस अलर्ट

कुछ दिन पहले जंगली जानवर के हमले में एक किसान की मौत हो गई थी और उसका साथी गंभीर घायल हो गया था। यह घटना गोंदिया (Gondia) जिले के गोरेगांव तहसील की है। तिरोड़ा तहसील में एक छोटे बच्चे को तेंदुआ घर से उठाकर ले गया और उसकी मौत हो गई थी। वन विभाग को वन्यजीव पकड़ने के लिए ड्रोन, पिंजड़े जैसे सुरक्षा पर और अधिक सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग सतर्क

वन परिक्षेत्र अधिकारी मिलिंद पवार ने कहा आदर्श धाबेटेकड़ी के जंगल परिसर में शुक्रवार रात को एक तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। बच्चे पर हमले के तरीके को देखते हुए यह हमला तेंदूए ने किया है। वन विभाग तेंदुए व बाघ को पकड़ने के लिए सतर्क हो गई है।

Gondia leopard tiger attack two deaths man animal conflict nandgaon nagzira

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 11:56 AM

Topics:  

  • Gondia News
  • Leopard News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.