Gondia News: टोयागोंदी अंडरपास में तीन दिनों से जलभराव, आवागमन ठप; इलाज में देरी से युवक की मौत
Toyagondi Underpass: सालेकसा तहसील के टोयागोंदी रेलवे अंडरपास में लगातार तीन दिनों से जलभराव के कारण आवागमन ठप है। इलाज में देरी से एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
Toyagondi Underpass (सोर्सः सोशल मीडिया)
Toyagondi Waterlogging: गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत टोयागोंदी से भरीटोलादड़ारी मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास लगातार बारिश के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गया है। पिछले तीन दिनों से अंडरपास में पानी भरा होने के कारण आवागमन पूरी तरह बंद है। इसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और शासकीय कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मुंबईहावड़ा रेलमार्ग पर तीसरी रेलवे लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी परियोजना के तहत कई स्थानों पर अंडरपास बनाए गए हैं, लेकिन उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात में ये अंडरपास लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। टोयागोंदी अंडरपास में भारी जलभराव होने से लोगों को कई किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है।
लगातार बारिश से टोयागोंदी अंडरपास डूबा
इस लापरवाही का सबसे दुखद परिणाम तब सामने आया जब 3 जुलाई की सुबह टोयागोंदी निवासी एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सालेकसा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अंडरपास में पानी भरा होने के कारण उन्हें लंबा वैकल्पिक रास्ता लेना पड़ा। रास्ते में हुई देरी के चलते युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अंडरपास चालू रहता तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
पेड़ों को अंधाधुंध काटने की मिल रही है सजा! बारिश की तबाही पर सुप्रिया सुले का महायुति सरकार पर बड़ा हमला
कई गांवों का संपर्क टूटा
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर रेलवे प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही से अब तक कितने लोगों की जान जाएगी। साथ ही मृतक के परिवार को रेलवे प्रशासन और शासन की ओर से आर्थिक सहायता देने की मांग भी जोर पकड़ रही है। बॉक्सतहसील के कई गांवों का संपर्क भी टूटा लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सालेकसा तहसील के कई गांवों का संपर्क भी टूट गया है। दागोटोलासलंगटोला मार्ग बंद है, धानोलीपिपरटोला पुल पर लगभग चार फीट पानी बह रहा है, जोशीटोलाइसनाटोला मार्ग बंद पड़ा है तथा बोदलबोडीगोविंदपुर सड़क की हालत बेहद खराब होने से वहां भी आवागमन प्रभावित है।
ये भी पढ़े: खतरे की घंटी है एशिया की सबसे बड़ी अजनी रेलवे क्वार्टर बदहाली पर, CRMS ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
अस्पताल और गांवों का संपर्क प्रभावित
इन मार्गों के बंद होने से स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला परिषद व प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
स्थायी समाधान नहीं निकाला तो रेल रोकेंगे
रेलवे प्रशासन यदि जल्द ही अंडरपास से पानी निकालने और स्थायी समाधान की व्यवस्था नहीं करता है तो क्षेत्र की जनता को मजबूर होकर रेल रोको आंदोलन करना पड़ेगा। बरसात के दौरान हर साल यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। अब लोगों के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जाए, अन्यथा व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।
