-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Kharif Season Paddy Sowing Delayed Low Rainfall Data 2026
गोंदिया में मानसून की सुस्ती, केवल 9.2 मिमी बारिश से 2.05 लाख हेक्टेयर बुआई प्रभावित
- Written By: केतकी मोडक
Gondia Rainfall Deficit: यवतमाल-वाशिम के सांसद संजय देशमुख द्वारा 6 सांसदों के साथ शिवसेना ठाकरे गुट से बगावत कर शिंदे गुट में शामिल होने की खबरों से जिले की सियासत गरमा गई है।

खरीफ़ की बुआई प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Gondia District Kharif Sowing: गोंदिया जिले में खरीफ सीजन में 2.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई की जाती है। जिसमें से सबसे ज्यादा 1.94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की रोपाई की जाती है। जिले में 17 जून तक 109.3 मि.मी. बारिश की उम्मीद थी। लेकिन अब तक सिर्फ 9.2 मि.मी. ही बारिश हुई है। जिसके कारण जिले में 2.05 लाख हेक्टेयर की बुआई अटक गई है।
बारिश नहीं होने से किसान चिंता में दिखाई दे रहे हैं। जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 5,64,100 हेक्टेयर है, जिसमें से लगभग 2,56,400 हेक्टेयर कृषि योग्य है। इस वर्ष खरीफ सीजन के दौरान जिले में लगभग 2.02 लाख से 2.05 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वास्तविक बुआई होने का अनुमान है।
पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो गोंदिया जिले का खरीफ खेती का प्रतिशत हमेशा 100 प्रश। से ऊपर रहा है। इस वर्ष भी कृषि विभाग ने बीज व उर्वरक की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए अच्छी योजना बनाई है। खरीफ के कुल क्षेत्रफल में से 1।94 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में अकेले धान की खेती की जाती है। जिले में करीब 800 से 900 हेक्टेयर में धान के अलावा दलहन और गन्ने की खेती होती है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
छत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
मन की बात में नीट पर चुप्पी क्यों? भड़के कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल, पीएम मोदी की चुप्पी पर जताया विरोध
महाराष्ट्र में निवेश को रोजगार में बदलने की तैयारी, सीएम फडणवीस ने की उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक
हाल के दिनों में कृषि विभाग द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मक्के की फसल को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसलिए मक्के का क्षेत्रफल भी कुछ हद तक बढ़ रहा है। अरहर, उडद और मूंग जैसी फसलें धान के तटबंधों पर या कुछ शुष्क क्षेत्रों में कम मात्रा में उगाई जाती हैं। फिलहाल जिले में जून के मध्य में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।
जिले में शुष्क गर्मी नहीं हो रही कम
इस साल गर्मी शुरू से ही झुलसाने वाली रही और अप्रैल और मई में देखा गया कि पारा 40 डिग्री से नीचे नहीं गया। इस साल भी पारा 46 डिग्री तक चला गया है और रिकॉर्ड किया गया है कि जून के बरसाती महीने में भी पारा 42 डिग्री तक चला गया है। बारिश नहीं होने के कारण शुष्क गर्मी कम नहीं हो रही है और इस कारण जिलेवासी शुष्क मौसम में गर्मी से बेहाल है।
बुआई के लिए 80-100 मिमी बारिश जरूरी
कृषि अधिकारी, गोंदिया जिला अधीक्षक निलेश कानवडे ने कहा है कि “किसानों को बुआई में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए। मुख्य फसल की बुआई करने के पहले 80 से 100 मिमी बारिश होना आवश्यक है। जब तक आवश्यकता के अनुसार बारिश नहीं हो जाती, तब तक बुआई न की जाए।”
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी बांध पर जल्द बनेगा अप्रोच चैनल, 9 जलकुंभों से 8 दिनों में शुरू होगी जलापूर्ति
तहसीलवार दर्ज बारिश
| तहसील का नाम | बारिश मिमी में |
| सड़क अर्जुनी | 17.6 |
| गोंदिया | 12.8 |
| अर्जुनी मोरगांव | 10.3 |
| देवरी | 8.4 |
| गोरेगांव | 7.6 |
| तिरोड़ा | 6.0 |
| आमगांव | 4.9 |
| सालेकसा | 2.0 |
Gondia kharif season paddy sowing delayed low rainfall data 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMAaj Ka Rashifal: सिंह, मकर और मीन समेत इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शनिवार, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Jul 18, 2026 | 12:05 AMसागर: खाद संकट से लेकर नशे तक, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने भरी हुंकार
Jul 17, 2026 | 11:18 PMसुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री पद या कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी? शरद पवार के डबल गेम से बढ़ी धड़कनें
Jul 17, 2026 | 11:18 PMछत्रपति संभाजीनगर: एक क्लिक पड़ा भारी, साइबर ठगों ने बैंक अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 24.79 लाख रुपये
Jul 17, 2026 | 11:10 PMथाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM












