गोंदिया में बाघ का हमला: कलपाथरी के युवक को 1 किमी तक घसीटकर मार डाला
Tiger Attack: गोंदिया जिले की गोरेगांव तहसील के कलपाथरी क्षेत्र में बाघ के हमले में 30 वर्षीय संतोष धुलेसर खरखाटे की दर्दनाक मौत हो गई। चारा लेने जंगल गए युवक को बाघ करीब एक किलोमीटर तक घसीटकर ले गया।
Tiger Movement (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Kalpathari Village: गोरेगांव तहसील के कलपाथरी क्षेत्र में बाघ के हमले में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान कलपाथरी निवासी संतोष धुलेसर खरखाटे 30 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संतोष खरखाटे शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपनी बकरियों के लिए चारा लाने गांव से सटे जंगल में गया था।
इसी दौरान घात लगाकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ उसे करीब एक किलोमीटर दूर तक घसीटकर ले गया और जंगल में एक पलाश के पेड़ के पास झाड़ियों में शव को छिपा दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बाघ ने शव के कुछ हिस्सों को अपना शिकार बनाया था।
गोंदिया के जंगल में बाघ का आतंक
घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में खून के निशान और घसीटने के संकेत मिलने के बाद खोजबीन तेज की गई। बाद में झाड़ियों के बीच संतोष का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के 22 बस डिपो बनेंगे वर्ल्ड क्लास, BEST के पुनर्विकास की तैयारी, CM फडणवीस ने दिए बडे़ निर्देश
अकोला जिला वार्षिक योजना 2026-27 को मंजूरी, विकास कार्यों के लिए 491.70 करोड़ रुपये का प्रावधान
कारधा पुराने टोल के पास से गायब हुआ ट्रक, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
NEET Exam 2026: मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, पुणे और लातूर परीक्षा केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
कलपाथरी क्षेत्र में भय का माहौल
वनरक्षक एन।एम। शेलगावे तथा बीट सहायक रवी धुर्वे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 25 लाख की आर्थिक सहायता की मांग घटना के बाद कलपाथरी सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
ये भी पढ़े: वर्धा में गर्मी की छुट्टियों का असर, 715 स्कूल बस फेरियां बंद होने से ST की आय घटी
वन विभाग ने शुरू की जांच
ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। यह घटना सामुदायिक वनाधिकार सीएफआर क्षेत्र में हुई है। ग्रामीणों, ग्रामसभा पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मृतक परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा संबंधित बाघ पर नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
