मुंबई के 22 बस डिपो बनेंगे वर्ल्ड क्लास, BEST के पुनर्विकास की तैयारी, CM फडणवीस ने दिए बडे़ निर्देश
Mumbai News: BEST के पुनर्विकास के लिए फडणवीस सरकार ने बड़ा खाका तैयार किया है। 22 बस डिपो आधुनिक बनाए जाएंगे, 7,000 नई बसें शामिल होंगी और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
CM देवेंद्र फडणवीस मीटिंग के दौरान (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai BEST Bus Depot Modernization Plan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेस्ट के सर्वांगीण पुनरुद्धार के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि मुंबई शहर के विकास के लिए बनने वाले इस प्लान में नागरिकों का हित, कर्मचारियों का कल्याण और शहर का दीर्घकालीन विकास ही केंद्र बिंदु होना चाहिए। उन्होंने वर्षा निवासस्थान पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में सभी संबंधित विभागों को पूरी पारदर्शिता और समन्वय के साथ काम करते हुए इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द शासन के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
पीपीपी मॉडल पर विकास
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बैठक में साफ तौर पर निर्देश दिए कि इस विकास प्रक्रिया के तहत बेस्ट की मालिकाना हक वाली जमीनों को बिलकुल भी बेचा नहीं जाएगा। इसके बजाय सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) और दीर्घकालीन लीज मॉडल के आधार पर वित्तीय भागीदारों की मदद से इन जगहों का विकास किया जाएगा। जमीन का स्वामित्व बेस्ट के पास ही सुरक्षित रहेगी। इस योजना के तहत डिपो परिसरों का विकास दो चरणों में किया जाएगा और भविष्य में बसों के बेड़े को भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
डिपो में मिलेंगी सुविधाएं
इस पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य केवल व्यावसायिक उपयोग नहीं बल्कि मुंबईकरों को सामाजिक सुविधाएं देना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बस डिपो परिसरों में संग्रहालय, खेल सुविधाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां और मराठी फिल्मों के लिए 300 से 400 क्षमता वाले विशेष सिनेमाघर बनाने पर विचार किया जाए। इसके साथ ही बेस्ट कर्मचारियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों का निर्माण भी किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में बाघ का हमला: कलपाथरी के युवक को 1 किमी तक घसीटकर मार डाला
अकोला जिला वार्षिक योजना 2026-27 को मंजूरी, विकास कार्यों के लिए 491.70 करोड़ रुपये का प्रावधान
कारधा पुराने टोल के पास से गायब हुआ ट्रक, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
NEET Exam 2026: मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, पुणे और लातूर परीक्षा केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
वैश्विक तर्ज पर चमकेंगे मुंबई के 22 बस डिपो
बेस्ट की महाप्रबंधक डॉ. सोनिया सेठी ने बैठक में बताया कि मुंबई के 132 एकड़ क्षेत्र में फैले 22 बस डिपो का सिंगापुर, पेरिस, हांगकांग और लंदन की तर्ज पर आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके तहत DBFOT पद्धति से 7,000 नई बसें, स्मार्ट ईवी चार्जिंग, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
यह भी पढ़ेः- राज्य के वाशिम में अब से जिला परिषद स्कूलों में ही संचालित होंगी आंगनवाड़ी केन्द्र, खाली कक्षाओं का होगा उपयोग
चेक नाके बनेंगे ट्रांसपोर्ट हब
मुंबई में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दहिसर, मानखुर्द, मुलुंड और ऐरोली जैसे चेक नाकों को बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। यहां बाहरी बसों के लिए पार्किंग और यात्रियों के लिए सुविधाएं बनाई जाएंगी, ताकि निजी बसों को मुंबई शहर के भीतर न लाना पड़े।
