Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कारधा पुराने टोल के पास से गायब हुआ ट्रक, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Kardha Truck Theft: भंडारा जिले में तीन अलग-अलग मामलों ने ध्यान आकर्षित किया है। कारधा पुराने टोल टैक्स के पास से 21 माह पहले चोरी हुए ट्रक के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 05, 2026 | 07:23 PM

Stolen Truck (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Truck Theft Case: कारधा पुराने टोल टैक्स के पास से एक महिंद्रा कंपनी का ट्रक लगभग 21 माह पूर्व चोरी हो गया था। फरियादी पिपलपानी तहसील पांढुर्णा, मध्य प्रदेशनिवासी और वर्तमान में रेलवे कॉलोनी, नरखेड, नागपुर रहनेवाले दिलीप केवल कशलीकर 36 ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं। वे अपने मालिकाना हक के महिंद्रा आयशर ट्रक क्र।एमएच 40 सीडी 4766 से चावल लेने के लिए गोंदिया जा रहे थे। कारधा पुराने टोल टैक्स के पास ट्रक का गियर खराब होने के कारण उन्होंने वाहन को सड़क किनारे लॉक करके खड़ा कर दिया था।

अगले दिन सुबह जब वे मौके पर पहुंचे, तो ट्रक वहां नहीं था। अज्ञात चोर ने ट्रक चुरा लिया था। स्थानीय स्तर पर राहत न मिलने पर फरियादी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। प्रथम श्रेणी न्यायदंडाधिकारी कोर्ट नंबर 1 भंडारा के आदेश और क्रिमिनल एप्लीकेशन नंबर 33/25 के तहत अब कारधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

गोबरवाही थानांतर्गत राजापुर परिसर में पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टरट्रॉली को जब्त किया है। गोबरवाही पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक अजय रोडे अपनी टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

NEET Exam 2026: मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, पुणे और लातूर परीक्षा केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर

भाई माना, लेकिन बागी अड़ गया! गोकुल गिते ने बढ़ाई महायुति की टेंशन; नासिक सीट पर बगावत की पूरी इनसाइड स्टोरी

कर्जमाफी का वादा है झूठा! सिर्फ 2% किसानों को मिलेगा लाभ, अमित देशमुख ने खोल दी सरकार की शर्तों की पोल

कुंभली मक्का खरीदी केंद्र की अव्यवस्था पर भड़के सांसद, किसानों को राहत देने के निर्देश

इसी दौरान मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजापुर में राधाकृष्ण मंदिर के पास नाकाबंदी की। वहां बिना पास और बिना अनुमति के सड़क से रेत ले जा रहे ट्रैक्टर क्र। एमएच 36 ए 4227 और बिना नंबर वाली ट्रॉली को रोका गया। जांच करने पर ट्रॉली में करीब 1 ब्रास रेत भरी पाई गई। पुलिस ने ट्रैक्टर और रेत सहित कुल 5,56,000 रुपये का माल जब्त कर लिया है। पुलिस उपनिरीक्षक अजय रोडे की शिकायत पर गोबरवाही पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मालुटोला परिसर में गोवंश की हत्या

साकोली थाना अंतर्गत मालुटोला खेत परिसर में गोवंश की हत्या कर मांस और अवशेष फेंक दिए गए। फरियादी निखिलेश लोमेशकुमार राहंगडाले 28 ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके खेत परिसर में एक अज्ञात गोवंश की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

ये भी पढ़े: वर्धा में गर्मी की छुट्टियों का असर, 715 स्कूल बस फेरियां बंद होने से ST की आय घटी

आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और कब्जा करने के उद्देश्य से गोवंश की गर्दन, धड़, चमड़ी, सिंग और कंकाल को खेत में ही फेंक दिया। इस मामले में भिवसनटोला जांभली निवासी रामू मेश्राम 50 को संदेहास्पद आरोपी माना जा रहा है। फरियादी की शिकायत पर साकोली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Kardha truck theft case registered on court order bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 07:05 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Illegal Sand Mining
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.