Gondia News: 16 से गोंदिया-इंदौर विमान सेवा, सांसद प्रफुल पटेल ने किया प्रयास
Gondia Indore Flight Service: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल ने इंडिगो कंपनी से चर्चा की, और फिर गोंदिया से इंडिगों के विमानों ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरना शुरु कर दी।
- Written By: आंचल लोखंडे
16 से गोंदिया-इंदौर विमान सेवा, सांसद प्रफुल पटेल ने किया प्रयास (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Praful Patel: गोंदिया के बिरसी विमान तल से हैदराबाद के लिए विमान सेवाएं शुरु होने के बाद विभिन्न तकनीकी कारणों से बंद कर दी गई थी, जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रफुल पटेल ने इंडिगो कंपनी से चर्चा की, और फिर गोंदिया से इंडिगों के विमानों ने हैदराबाद के लिए उड़ान भरना शुरु कर दी।
गोंदिया से अन्य विमान सेवाएं शुरु करने की भी शहर व जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं आदि सभी की ओर से अनेक बार पटेल को निवेदन दिया जा चुका है। जिसके बाद पटेल की अनुशंसा पर अब स्टार एयरलाईंस ने गोंदिया से इंदौर विमान सेवाओं के लिए हरी झंडी दे दी है तथा स्टार एयरलाईंस ने अपनी वेबसाईड के माध्यम से गोंदिया से इंदौर के लिए बुकिंग भी शुरु कर दी है।
स्टार एयर की वेबसाइट पर बुकिंग शुरु
उल्लेखनीय है कि गोंदिया से इंदौर के लिए स्टार एयरलाईंस के विमान 16 सितंबर से उड़ना भरना शुरु करेंगे। सप्ताह में तीन स्टार एयरलाईंस सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को इंदौर-गोंदिया आवागमन हो सकेगा। इंदौर से शाम 5 बजे उड़ान भरकर शाम 5।55 को विमान गोंदिया के बिरसी विमातल पर लैंड होगा, वहीं गोंदिया से शाम 6।25 को उड़ान भरकर शाम 7।20 को इंदौर पहुंचेगा। कुल 55 मिनट की फ्लाइट होगी। स्टार एयर की वेबसाइट पर बुकिंग शुरु दिखा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
Gondia News: गोंदिया जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से कथित अभद्रता का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
ये भी पढ़े: Yavatmal News: घुग्गुस में मिला युवक का शव, चिंचोली के पूर्व सरपंच ने दिखाई बहादुरी
अविएशन की अनुमति मिली
बिरसी विमान तल निदेशक गिरीशचंद्र वर्मा ने कहा कि स्टार एयर लाइन के अधिकारी 1 सितम्बर को गोंदिया आ रहे हैं व यहाँ आकर वे विमान तल पर उनको मिलने वाले काउंटर व अन्य चीज़ों को फाइनल करेंगे। उल्लेखनीय है की जून से विमान तल में रात्रिकालीन लैंडिंग व टेक ऑफ की सुविधा को डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल – अविएशन की जरूरी अनुमति मिल गई है।
