Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डेढ़ साल का वनवास खत्म! सालेकसा-आमगांव के बीच फिर दौड़ी ‘लाल परी’, मध्य प्रदेश के रास्ते तय होगा सफर

Salekasa Amgaon Bus Service: सालेकसा-आमगांव बस सेवा 1.5 साल बाद फिर शुरू। बाघ नदी के जर्जर पुल के कारण बंद थी सेवा, अब मध्य प्रदेश के कुलपा होकर दौड़ेंगी बसें। यात्रियों को बड़ी राहत।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 13, 2026 | 11:35 AM

एसटी बस (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra MP Joint Meeting: बाघ नदी पर बने जर्जर पुल के कारण इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके चलते आमगांव-सालेकसा मार्ग पर राज्य परिवहन मंडल की बस सेवा पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से बंद थी। बस सेवा बंद होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों, खासतौर पर विद्यार्थी व महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए 28 फरवरी को एक आपात बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सालेकसा-पानगांव-कावराबांध-झालिया मार्ग होते हुए कुलपा (मध्यप्रदेश) के रास्ते आमगांव तक बस सेवा शुरु करने का निर्णय लिया गया था। अब होली के बाद इस निर्णय को अमल में लाते हुए बस सेवा नियमित रुप से शुरु कर दी गई है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और उनके लिए सफर काफी सुगम व सुविधाजनक हो गया है।

इस संबंध में कारंजा स्थित विद्या भारती बालभाऊ देवरस सरस्वती विद्यालय के सभागृह में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आमगांव के विधायक संजय पुराम, लांजी (मध्यप्रदेश) के विधायक राजकुमार कर्राहे, राजेंद्र केसकर, भाग्यश्री राजवैद्य, चंद्रभान खंडाईत, कमलचंद सिंहस्कर, संजय बारस्कर, सतीश वेलाटी, यतिश कटरे समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur News: हाई कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में सरकार, स्टेशन फ्लाईओवर के लिए पहली किस्त होगी जारी

मीरा भाईंदर में पानी संकट, 1350 मिमी मुख्य पाइपलाइन में लीकेज से आपूर्ति प्रभावित

भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड खाली करने की तैयारी, आयुक्त इटनकर ने तय की डेडलाइन, बायोमाइनिंग पूरा करने के दिए आदेश

मछुआरों के विरोध से अटकी जलमार्ग परियोजना, वसई-उत्तन नौका सेवा की तैयारी

मध्यप्रदेश प्रशासन की अनुमति थी आवश्यक

ग्रामीण क्षेत्रों में इस समय विवाह समारोहों का भी दौर चल रहा है, जिससे यात्रियों की समस्या और बढ़ गई थी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए आमगांव के विधायक संजय पुराम तथा संबंधित अधिकारियों से बस सेवा जल्द से जल्द शुरु करने की मांग की गई थी। लेकिन कुलपा मार्ग से बस सेवा शुरु करने के लिए मध्यप्रदेश प्रशासन की अनुमति आवश्यक थी, जिसके कारण कुछ समय तक यह सेवा शुरु नहीं हो पा रही थी।

इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक पुराम और विधायक राजकुमार कर्राह ने दोनों जिलों के प्रशासन से चर्चा की और इस विषय में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित कर समाधान निकालने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें – Wardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

छात्र व महिलाओं के लिए सुरक्षित

बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद सालेकसा-आमगांव मार्ग पर कुलपा के रास्ते बस सेवा शुरु करने पर सहमति बनी। साथ ही विधायक कर्राहे ने सड़क की मरम्मत और सुधार के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश भी दिए। आखिरकार लंबे समय से बंद पड़ी बस सेवा अब फिर से शुरु हो गई है।

नियमित रूप से एसटी बस चलने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। अब विद्यार्थियों, महिलाओं और अन्य यात्रियों की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हुई है।

Salekasa amgaon bus service restarts kulpa route sanjay puram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2026 | 11:35 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.