Gondia News: गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट पर सस्पेंस, 1 मई से बुकिंग बंद, फिर थमेगी इंडिगो की उड़ान?
Gondia Hyderabad Flight: महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित बिरसी एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट सेवा पर अनिश्चितता बढ़ गई है। अप्रैल 2026 तक बुकिंग उपलब्ध है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Star Air Gondia Indore route (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Airport Flight Service: गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट सेवा पिछले दो वर्ष से नियमित सेवा में है. जिसे इंडिगो ने अधिकृत रुप से 1 दिसंबर 2023 को शुरू किया था. लेकिन, ऐसी संभावना है कि नियमित गोंदिया-हैदराबाद-गोंदिया फ्लाइट सेवा में रुकावट आएगी.
हालांकि इंडिगो ने फिलहाल गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट के लिए अप्रैल 2026 तक बुकिंग लॉट बनाए रखा है, लेकिन 1 मई 2026 से इस मार्ग पर बुकिंग बंद होने की वजह से गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट सेवा बंद होने पर शंका जताई जा रही है.
फ्लाइट सेवा 21 अगस्त 2023 से बंद
इस बीच, फ्लाइट सेवा बंद होने के बारे में पूछे जाने पर बिरसी एयरपोर्ट के व्यवस्थापक गिरीशचंद्र वर्मा ने कहा कि कंपनी ने एयरपोर्ट प्राधिकरण को फ्लाइट सेवा बंद होने की अधिकृत जानकारी नहीं दी है. तो गोंदिया-इंदौर स्टार एयर सेवा 16 सितंबर 2025 से शुरू हुई है और गोंदिया से इंदौर मार्ग पर चल रही है. स्टार एयर ने 15 जनवरी 2026 से इस सेवा को मुंबई और बैंगलोर शहरों से जोड़ा है.
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Airport: टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद ही करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला; जानें क्या है मामला
सरांडी में मौत को दावत दे रही 11 केवी लाइन, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
बिजली की आंखमिचौली से ग्रामीण परेशान, उमस और कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
गोंदिया में मानसून का इंतजार, मृग नक्षत्र बीता लेकिन बारिश नहीं, खरीफ बुआई पर संकट के बादल
ये भी पढ़े: नवेगांव-नागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट का बफर जोन बढ़ा, क्या अब खुलेगा मुरदोली पर्यटन गेट? स्थानीकों को इंतजार
यह फ्लाइट सेवा सप्ताह के कुछ खास दिनों (मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार) को मिलती है, जो बिरसी एयरपोर्ट से इंदौर और आगे बैंगलोर के लिए चलती है. इससे पहले, फ्लाईबिग कंपनी ने गोंदिया से हैदराबाद और इंदौर के लिए फ्लाइट सेवा – शुरू की थी. लेकिन, फ्लाईबिग एयरलाइंस – द्वारा शुरू की गई यह फ्लाइट सेवा 21 अगस्त 2023 से बंद कर दी गई.
4 वर्ष पहले शुरू हुई थी गोंदिया में फ्लाइट की सेवा
79 वर्ष बाद 13 मार्च 2022 को केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से इंदौर-गोंदिया-हैदराबाद यात्री फ्लाइट सेवा शुरू की गई थी इसका उद्घाटन उस समय के केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य शिंदे ने इंदौर से किया था, गोंदिया से हैदराबाद फ्लाइट सेवा को सांसद सुनील मेंढे ने गोंदिया एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर शुरू की थी.
इंडिगो के पुष्टि पर लगी हुई है नजरें हालांकि फ्लाईट बंद होने के विषय को लेकर इंडिगो की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
अब सभी कर नजरें इंडिगो के पुष्टि
