Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
Gondia Ticket Checking: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया। 24 ट्रेनों की जांच के दौरान 193 यात्रियों पर कार्रवाई की।
- Written By: आंचल लोखंडे
टिकट जांच अभियान- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Railway Station: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा 27 जुलाई को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों तथा 24 ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। इस दौरान कुल 193 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,18,005 रु. का राजस्व अर्जित किया गया।
जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करते पाए गए 113 यात्रियों से 90,605, अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे 34 यात्रियों से 22,800 तथा अतिरिक्त सामान के साथ यात्रा कर रहे 46 यात्रियों से 4,600 का जुर्माना वसूला गया। यह विशेष अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक चेकिंग अरविंद साव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें 08 मुख्य टिकट निरीक्षक, 17 यात्रा टिकट परीक्षक व 02 एमटीएस सहित कुल 27 कर्मचारियों ने भाग लिया।
गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान जारी
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए आवश्यकतानुसार प्लेटफॉर्म टिकट का उपयोग करें। यात्रियों से ट्रेनों व स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया गया है। रेलवे अधिनियम के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Gondia News: गोंदिया जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से कथित अभद्रता का आरोप, पुलिस जांच शुरू
मुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
ये भी पढ़े: नासिक कुंभ के लिए 22,425 करोड़ का मेगा प्लान तैयार! जानिए केंद्र सरकार की मदद को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
जागरूकता बढ़ाने के निरंतर प्रयास
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम व बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। विशेष टिकट जांच अभियान बिना टिकट व अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने, रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्रियों में नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि नागपुर मंडल में ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
