- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Heat Wave Advisory Collector Orders School Timing Change 41 Degree
गोंदिया में तापमान 41°C पार, लू को लेकर प्रशासन अलर्ट; स्कूल समय सुबह करने के निर्देश
Gondia News: गोंदिया में तापमान 41°C पहुंचने पर जिलाधीश ने समीक्षा बैठक की। लू से बचाव हेतु स्कूलों का समय सुबह करने, अस्पतालों में हीट स्ट्रोक रूम बनाने और नागरिकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
- Written By: रूपम सिंह

गोंदिया जिलाधीश समीक्षा बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gondia Summer Precautions News: गोंदिया जिले में गर्मी का पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, फिलहाल जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिसके कारण उष्माघात होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। तेज धूप से बचाव के लिए उचित सावधानी बरतें। ऐसी अपील जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले ने जिलाधीश कार्यालय के सभागृह में उष्ण लहर पूर्व तैयारी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में नागरिकों से की।
इस अवसर पर जिप सीईओ मुरुगानंथम, उपजिलाधीश (सामान्य) मानसी पाटिल, उपजिलाधीश (चुनाव) विजय अवधाने, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे, सभी उपविभागीय अधिकारी और तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
गोंदावले ने कहा कि, वर्तमान में जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, और मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में इसमें वृद्धि होगी। इसलिए तेज गर्मी के प्रभाव को लेकर सभी विभाग सतर्क होकर काम करें।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Property Projects: रियल एस्टेट सेक्टर में सख्ती, विदर्भ के 483 हाउसिंग प्रोजेक्टस को ‘कारण बताओ’ नोटिस
BJP Victory: तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न; मंत्री अतुल सावे ने कार्यकर्ताओं संग खेली फुगड़ी
Nagpur Suicide Case: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर मां-बेटी ने दी जान, मामले में ससुराल पक्ष पर FIR;पुलिस जांच तेज
Nagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
लू से होने वाली मृत्यु से बचने के लिए पर्याप्त
- सावधानी बरतें गोंदावले ने आगे कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में हीट स्ट्रोक रूम स्थापित किया जाए।
- ORS पावडर का उपयोग करें गर्मी का पारा बढ़ने के कारण नागरिकों को
- आवश्यक सावधानी बरतने की जरूरत है। लू के लक्षण महसूस होने पर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल में इलाज कराएं। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास लू से बचाव के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर लगाए।
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य स्थानीय अस्पतालों में ओ.आर.एस. (ओआरएस) पाउडर सहित आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखा जाए।
यह करने से बचें
- तेज धूप के दौरान बाहर जाने से बचें, कोशिश करें सुबह या शाम
- कड़ी मेहनत का काम धूप में न करें
- बच्चों को पार्क किए गए वाहन में न रखे, आग लगने की संभावना
- गहरे रंग और तंग कपड़े न पहनें
- गर्मियों के दौरान खाना पकाने से बचें, डिहाइड्रेशन की संभावना
- शराब, चाय, कॉफी, शीतल पेय से बचे, गैस व स्वास्थ्य बिगड़ने का डर
- अधिक प्रोटीन वाला भोजन व बासी भोजन न खाए।
गर्मी से बचने के उपाय, सेहत का ख्याल रखे
दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। पर्याप्त पानी पिए। धूप में बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या स्कार्फ का प्रयोग करें। नींबू पानी या छाछ पिए। यात्रा के दौरान पानी अपने साथ रखें। हल्के वजन और ढीले रंग के कपड़ों का प्रयोग करें। धूप में चश्मा, छाता, जूते आदि का प्रयोग करें। पालतू जानवरों को ठंडी और छायादार जगह पर रखे। गीले पर्दो, पंखों, कूलर की मदद से घर को ठंडा रखें।
यह भी पढ़ें:- गोंदिया से गुजरेगी समर स्पेशल ट्रेनें, चर्लपल्ली-मधुपुर के बीच चलेंगी विशेष गाड़ियां, यात्रियों को बड़ी राहत
जिले में सभी स्कूल-कॉलेजों का समय सुबह रखें के निर्देश
जिलाधीश ने यह भी कहा कि बच्चों, विकलांग व्यक्तियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूरों जैसे कमजोर समूहों के लिए विशेष देखभाल की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक सरकारी कार्यालय में जनता से मिलने के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। लेकिन अभी गर्मी के दिन हैं, इसलिए गोंदिया नागरिकों को मिलने का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे या शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच दिया जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज का समय भी सुबह का रखा जाए।
Gondia heat wave advisory collector orders school timing change 41 degree
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Food Traders License: महाराष्ट्र में खाद्य व्यापारियों को बड़ी राहत, लाइसेंस की अनिवार्यता खत्म
May 05, 2026 | 10:12 AMMP सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की तारीख, अब 23 मई तक फसल बेच सकेंगे किसान, रात 10 बजे तक बनेगी तौल पर्ची
May 05, 2026 | 10:12 AMबंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
May 05, 2026 | 09:58 AMमिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
May 05, 2026 | 09:55 AMजूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
May 05, 2026 | 09:48 AMChina में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
May 05, 2026 | 09:37 AMNagpur Property Projects: रियल एस्टेट सेक्टर में सख्ती, विदर्भ के 483 हाउसिंग प्रोजेक्टस को ‘कारण बताओ’ नोटिस
May 05, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













