Heatwave: महाराष्ट्र में गर्मी का रेड अलर्ट! 2 दिन में 45°C पहुंचेगा तापमान, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Maharashtra Heatwave Update: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। कई जिलों में पारा 44 पार। सरकार की गाइडलाइन जारी, नागपुर में 45°C तक पहुंचने की चेतावनी।
Heatwave grips Maharashtra as temperatures cross 44°C. Govt issues guidelines; Nagpur may hit 45°C in coming days.
महाराष्ट्र वेदर अपडेट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Heatwave Safety Tips India: तपते सूरज ने राज्य के कई जिलों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। विदर्भ के कई हिस्सों में पारा 44 के पार चला गया है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए राज्य सरकार ने तीन सूत्री गाइडलान जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में चिलचिलाती धूप से बचें और अनावश्यक घरों से बाहर निकले।

पहली गाइडलाइन के अनुसार मौसम विभाग के येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट के हिसाब से काम के शेड्यूल में बदलाव, पानी के ब्रेक, वॉटर बूध, ओआरएस बांटना, छाया का इंतजाम और हेल्थ सुविधाओं को मजबूत करने जैसे कदम उठाए जाएंगे। दूसरी एसओपी में ठंडे आराम के सेंटर, पानी की सप्लाई, वेंटिलेशन, काम की प्लानिंग, जॉब रोटेशन, गर्मी से होने वाली बीमारी की पहचान की ट्रेनिंग और महिला वर्कर्स के लिए खास सुविधाएं देना शामिल है।

तीसरे एसओपी में हीट-रेसिस्टेंट हाउसिंग शामिल हैं, जिसमें घरों में थर्मल सुधार, कूल रूफ, ग्रीन एरिया और क्लाइमेट-सेंसिटिव प्लानिंग उपायों पर जोर दिया गया है। अकोला जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उसके बाद अमरावती में 43.8 डिग्री और सोलापुर में 43.2 डिग्री रहा।

तपने लगा नागपुर

नागपुर अब तपने (Heatwave) लगा है। सुबह से ही सूर्यदेव आंखें तरेरने लगे हैं। पारा तेजी से चढ़ता ही जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही तपिश इतनी बढ़ रही है कि लोग घरों के भीतर रहने में भी अपनी भलाई समझ रहे हैं। दोपहर होते-होते तो धूप के चटके लगने शुरू हो गए हैं।

मौसम विभाग ने मंगलवार को सिटी का अधिकतम तापमान 42.2 डिसे दर्ज किया जो औसत से 1.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.8 डिसे दर्ज किया गया। लोगों ने अपने घरों के कूलर, एसी शुरू कर लिए हैं। दोपहर को बाहर निकलने से बच रहे हैं। विभाग ने संभावना जताई है कि पारा अब तेजी से और ऊपर चढ़ेगा।

2 दिनों में 45 तक पहुंचेगा पारा

विभाग ने संभावना जताई है कि 2 दिनों में शहर का तापमान 45 डिसे तक पहुंच सकता है। 15 अप्रैल को सिटी का तापमान 43 डिसे और 16 व 17 अप्रैल को 44 डिसे तक दर्ज होने की संभावना है। वहीं 18 व 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 45 डिसे रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं। 20 अप्रैल को तापमान 43 डिसे रह सकता है। इस दौरान सिटी का न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिए हैं।

Heatwave : अकोला सर्वाधिक गर्म

संपूर्ण विदर्भ में अधिकतम तापमान 40 के पार हो चुका है। मंगलवार को अकोला सर्वाधिक गर्म रहा। वहां का तापमान 44.0 डिसे दर्ज किया गया। वहीं अमरावती 43.8 डिसे, भंडारा 40.0, बुलढाना 41.6, ब्रम्हपुरी 42.0, चंद्रपुर 42.2। गड़चिरोली का अधिकतम तापमान 42.6 डिसे दर्ज किया गया। गोंदिया का तापमान 41.1 डिसे, वर्धा 43.5, वाशिम 42.4 और यवतमाल का तापमान 42.6 डिसे दर्ज किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com