ठाणे के भिवंडी स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से उतरते समय प्लेटफार्म के नीचे आई 19 साल की युवती की मौत

Bhiwandi Station Accident: ठाणे के भिवंडी रोड स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों की धक्का-मुक्की के बीच 19 वर्षीय जिनीशा खंडेलवाल ट्रेन के नीचे आ गई, जिससे उसकी जान चली गई।
Bhiwandi Road Railway Station Accident
ट्रेन एक्सीडेंट (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Bhiwandi Road Railway Station Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भिवंडी रोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक 19 वर्षीय युवती की जान चली गई। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 7:25 बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर हुआ। मृतका की पहचान गुजरात के सूरत की रहने वाली जिनीशा खंडेलवाल के रूप में हुई है।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिनीशा खंडेलवाल अपने परिवार के साथ पुणे में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से लौटते समय, वह गुजरात जाने से पहले भिवंडी के अंजुर फाटा इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी। परिवार के बाकी सदस्य ट्रेन से सुरक्षित उतर गए थे, लेकिन लेकिन जिनीशा चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करते समय अपना संतुलन खो बैठी और फिसल गई।

धक्का-मुक्की बनी काल

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, तो वहां मौजूद भीड़ ट्रेन के पूरी तरह रुकने का इंतजार किए बिना ही अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। इस आपाधापी और धक्का-मुक्की के कारण जिनीशा अपना संतुलन खो बैठी और सीधे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के संकरे गैप (खाली जगह) में जा गिरी।

गंभीर चोटों ने ली जान

डोंबिवली राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के वरिष्ठ निरीक्षक बाबासाहेब थोराट ने बताया, "पीड़िता ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई और सीधे पहियों की चपेट में आ गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।" हादसे के तुरंत बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने से पहले मृत) घोषित कर दिया।

जीआरपी ने बुधवार को इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वे इस घटना की सीसीटीवी फुटेज और अन्य गवाहों के आधार पर गहन जांच कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com