- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Governance Reaches The Last Person Through The Camp 3 328 Cases Settled In Maharajaswa Abhiyan
गोंदिया: शिविर से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा शासन, महाराजस्व अभियान में 3,328 मामलों का निपटारा
गोंदिया जिले में महाराजस्व अभियान के तहत 3,328 मामलों का सफल निपटारा किया गया। नागरिकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

Gondia News: सरकार द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान का लाभ गोंदिया जिले के अंतिम छोर तक के नागरिकों तक पहुंचे, इसके लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. इन शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है. ऐसा प्रतिपादन जिलाधीश डॉ. मंगेश गोंदावले ने किया.
देवरी तहसील के बोरगांव/बाजार में आयोजित समाधान शिविर में जिलाधीश गोंदावले के हाथों लाभार्थियों को विभिन्न प्रमाणपत्र वितरित किए गए. देवरी तहसील में आयोजित इस शिविर में कुल 714 लाभार्थियों को विविध प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. इस कार्यक्रम में विधायक संजय पुराम, उपविभागीय अधिकारी कविता गायकवाड, तहसीलदार शुभम पाटिल, अतिरिक्त तहसीलदार नवनाथ कटगडे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे.
जिले के विभिन्न तहसीलों में किए गए कार्यों का विवरण इस प्रकार है, जिसमें अर्जुनी मोरगांव में 1,497 मामलों का निपटारा किया गया. गोंदिया में 476 मामलों का निपटारा हुआ. तिरोड़ा में 3,328 मामलों का निपटारा किया गया. गोरेगांव में 510 लाभार्थियों को विभिन्न प्रमाणपत्र वितरित किए गए. आमगांव में 159 मामलों का निपटारा किया गया. सालेकसा में 831 प्रमाणपत्र किए वितरित किए गए.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
परीक्षा है या ‘अग्निपरीक्षा’, गोंदिया में छात्रों ने की एग्जाम टालने की मांग; हीट स्ट्रोक के डर से बढ़ी चिंता
फर्जी बीजों से बचें किसान, कृषि विभाग ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
तिरोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सड़क हादसे के बाद बेनकाब हुआ गौवंश तस्करी का मामला, 10 गौवंश को कराया मुक्त
सालेकसा में 831 प्रमाणपत्र वितरित किए गए. सड़क अर्जुनी में 139 मामलों का निपटारा किया गया. समाधान शिविर में निपटाए गए मामलों में फेरफार प्रमाणपत्र, 7/12 में सुधार, डिजिटल 7/12, 8अ उतारा, विभिन्न प्रमाणपत्र, एक खिड़की योजना के अंतर्गत आवेदन, भूमि अधिग्रहण से संबंधित कमज्यादा पत्रक तैयार कर गांव दफ्तरों का अद्यतन, तथा अकृषिक अनुमति से जुड़े मामलों का निपटारा शामिल हैं.
तहसीलवार निपटान का संक्षिप्त विवरण
- तहसील -निपटाए मामले
- तिरोड़ा:3,328
- अर्जुनी मोरगांव: 1,497
- सालेकसा: 831
- देवरी: 714
- गोरेगांव: 510
- गोंदिया:476
- आमगांव:159
- सड़क अर्जुनी:139
Gondia governance reaches the last person through the camp 3 328 cases settled in maharajaswa abhiyan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 31 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा अचानक धन लाभ और सत्ता सुख, जानें अपनी राशि का नया साल
May 31, 2026 | 06:08 AMTiago EV या Comet EV? 7 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें पूरा फर्क
May 31, 2026 | 05:49 AMJyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














