Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में 2,700 घरकुल लाभार्थी किस्त के इंतजार में, अधूरे निर्माण से बढ़ी चिंता

Awas Yojana Beneficiary Issues: गोंदिया तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 2,700 घरकुल लाभार्थी आवास योजनाओं की किस्त मिलने का इंतजार कर रहे हैं। समय पर राशि नहीं मिलने के कारण दिक्कतें हो रही है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 10, 2026 | 10:10 PM

Awas Yojana (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Housing Scheme: गोंदिया तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 2,700 घरकुल लाभार्थियों को घरकुल निर्माण की किस्त नहीं मिलने से वे काफी समस्याओं से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके चलते लाभार्थियों का सरकार के प्रति तीव्र रोष दिखाई दे रहा है।उल्लेखनीय है कि अब सरकार के माध्यम से गरीब गरजू लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मोदी आवास योजना, रमाई आवास योजना जैसी विभिन्न आवास योजना के माध्यम से घरकुल बनाने के लिए अनुदान दिया जाता है।

लेकिन यही अनुदान की राशि समय पर नहीं मिलने से अनेक घरकुल निर्माण कार्य अटके हुए हैं। अधूरे घरकुल निर्माण कार्य से लाभार्थी अब परेशानी में नजर आ रहे हैं। क्योंकि कुछ ही दिनो में बारिश भी आ जाएगी। ऐसे में घर की छत नहीं होने से बारिश के दिनो मे किस तरह रह पाएंगे ऐसी विभिन्न समस्याएं उनके सामने निर्माण हो रही है। सरकार के प्रति घरकुल लाभार्थियों में तीव्र रोष दिखाई दे रहा है। आवास योजना के लाभार्थियों की माने तो उनके बताए अनुसार हमारी किश्त कब आएगी, इसके लिए वे अपने गांव की ग्राम पंचायत, रोजगार सेवक, जेई व पंचायत समिति के बारबार चक्कर काट रहे हैं।

बारिश सिर पर, लेकिन नहीं मिली घरकुल की किस्त

निधि होने के बावजूद नहीं दी जा रही किश्त जानकारी के अनुसार, रमाई आवास योजना के खाते में निधि तो उपलब्ध है। लेकिन लाभार्थी के खाते में किश्त जमा नहीं हो रही है। यह समस्या गत एक महा से चल रही है। ऐसे मे रमाई आवास योजना के लाभार्थी परेशान नजर आ रहे हैं। रमाई आवास योजना के लाभार्थियों के माध्यम से सरकार से यह मांग की जा रही है कि निधि होने के बाद भी खाते में पैसे नहीं आना यह एक गंभीर समस्या है। जिसे संबंधित विभाग ने जल्द से जल्द निराकरण करना चाहिए। कुछ दिनों में बारिश के शुरू होने पर घरकुल निर्माण कर रहे लाभार्थियों को अनेक समस्या का सामना करना पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘पीएम मोदी नेता नहीं, हमारे परिवार के मुखिया हैं…’ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साझा किए अपने भावुक अनुभव

मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदारों को राहत! गगनचुंबी इमारतों और झुग्गियों के लिए अलग-अलग तय होंगी रेडी रेकनर दरें

लगभग 20,000 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, मेयर रितु तावड़े ने किया बड़ा खुलासा, मुंबई मनपा का एक्शन मोड

मुंबई को मिलेगी दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो! वडाला से बांद्रा का सफर होगा आसान, सरकार ने दी ₹3,137 करोड की मंजूरी

ये भी पढ़े: विदर्भ के स्कूल अब 30 जून से खुलेंगे, हाईकोर्ट के फैसले से विद्यार्थियों को बड़ी राहत

प्रशासन से निधि देने की मांग की

पंस गोंदिया सभापती मुनेश रहागंडाले ने कहा कि घरकुल लाभार्थियों की समस्या को देखते हुए ही जिला प्रशासन के समक्ष यह मुद्दा उठाया गया व घरकुल लाभार्थियों को समय पर किस्त दी जाए व उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण हो इसके लिए संबंधित वरिष्ठ विभाग को पत्रव्यवहार भी किए व सरकार की ओर से घरकुल लाभार्थियों को निधि देने की मांग की है।

Gondia gharkul beneficiaries installment delay housing scheme

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 04:36 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • Pradhan Mantri Awas Yojana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.