गैस सब्सिडी को लेकर नया नियम, ई-केवाईसी नहीं कराने पर गोंदिया में 20 हजार से ज्यादा ग्राहक प्रभावित

Gondia Gas Subsidy:गोंदिया में 20,581 गैस ग्राहकों की ई-केवाईसी अभी लंबित है। ई-केवाईसी पूरी नहीं करने पर सब्सिडी का लाभ रुक सकता है। जानें नए नियम।
gondia gas cylinder kyc subsidy 20581 customers
गोंदिया गैस सब्सिडी एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia LPG Customers: गैस सिलेंडर बुक करने में लगने वाले 28 दिनों के अंतराल से ग्राहक पहले ही परेशान हैं। अब गैस कंपनियों ने सिलेंडर सब्सिडी को लेकर नए और कड़े नियम लागू किए हैं। नए नियमों के अनुसार, केवल उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिनका ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। गैस कंपनियों और आपूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त को अंतिम तिथि निर्धारित की थी।

हालांकि, जिले में अभी भी 20,581 गैस ग्राहक ई-केवाईसी के अभाव में संकट में हैं। ई-केवाईसी नहीं कराने पर उनकी सब्सिडी बंद होने की संभावना जताई जा रही है। जिन ग्राहकों ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है। उन्हें घरेलू दर के बजाय व्यावसायिक अथवा बाजार भाव पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है।

गोंदिया में 20,581 ग्राहक अभी भी लंबित

निर्धारित समयावधि में बायोमेट्रिक अथवा ई-केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं करने वाले ग्राहकों की सब्सिडी अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने की भी संभावना है। जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने वाली 21 गैस एजेंसियां हैं और गैस ग्राहकों की संख्या करीब 3 लाख है। इनमें से 7,755 ग्राहकों ने केवाईसी पूरी की है, जबकि 409 ग्राहकों की केवाईसी लंबित है। वहीं सामान्य वर्ग के 62,937 ग्राहकों में से 59,300 ग्राहकों ने केवाईसी पूरी कर ली है, जबकि 3,637 ग्राहकों की प्रक्रिया अभी लंबित है।

शासकीय निर्देशानुसार प्रत्येक के लिए अनिवार्य

जिला आपूर्ति अधिकारी प्रकाश पाटिल ने कहा कि शासकीय निर्देशानुसार प्रत्येक गैस सिलेंडर धारक के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। नागरिकों को संबंधित गैस एजेंसी में जाकर जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, निर्धारित अवधि के बाद भी ई-केवाईसी नहीं कराने वाले ग्राहकों को गैस सिलेंडर बाजार दर पर खरीदना पड़ सकता है।

gondia gas cylinder kyc subsidy 20581 customers
Gondia News: पुरानी रंजिश के चलते साहूकार की हत्या, कारंजा की घटना, चंद ही घंटों के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार

कनेक्शन बंद नहीं, सब्सिडी बंद

जिन ग्राहकों ने निर्धारित समय सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनका गैस कनेक्शन बंद नहीं किया जाएगा। हालांकि, उन्हें आगे सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए जिला आपूर्ति अधिकारी ने ग्राहकों से तत्काल ई-केवाईसी कराने की अपील की है। जिन घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें होटल व्यवसायियों की तरह व्यावसायिक दर पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर सब्सिडी से तो वंचित होना ही पड़ेगा, साथ ही सिलेंडर के लिए व्यावसायिक दर चुकानी पड़ सकती है। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी है।

जल्द पूरी करें प्रक्रिया

इनमें इंडेन गैस के करीब 1 लाख 11 हजार 471 ग्राहक हैं। इनमें से 90,890 ग्राहकों ने ई-केवाईसी पूरी कर ली है, जो कुल ग्राहकों का 81.5 प्रश है। वहीं 20,581 ग्राहकों की ई-केवाईसी अभी लंबित है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शेष एचपी गैस एजेंसियों से संबंधित जानकारी अभी जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध नहीं हुई है। जिन ग्राहकों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। जिले में 7,164 बीपीएल कनेक्शन बताए गए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com