Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में खाद की किल्लत से किसान परेशान, यूरिया-डीएपी के लिए लंबी कतारें और कालाबाजारी के आरोप

Gondia Kharif Season: गोंदिया जिले में खरीफ सीजन के दौरान यूरिया और डीएपी खाद की भारी कमी से किसान परेशान हैं। कृषि केंद्रों पर लंबी कतारें लग रही हैं।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Jul 25, 2026 | 08:05 PM

गोंदिया खाद संकट- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Fertilizer Shortage: गोंदिया जिले में धान की रोपाई और खरीफ सीजन के दौरान रासायनिक खाद की गंभीर कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के सालेकसा, अर्जुनी मोरगांव व देवरी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में यूरिया और डीएपी खाद के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

कई कृषि केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि जिले में खाद की कृत्रिम किल्लत पैदा कर कालाबाजारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

खरीफ सीजन में गोंदिया में यूरिया और डीएपी का संकट

जिला कृषि विभाग के अनुसार, खरीफ सीजन के लिए जिले को लगभग 65 हजार टन यूरिया की आवश्यकता है, जबकि अब तक सिर्फ 38 से 40 हजार टन यूरिया ही उपलब्ध हो सका है। यानी करीब 25 हजार टन यूरिया की कमी बनी हुई है। इसी तरह 25 हजार टन डीएपी और मिश्रित उर्वरकों की जरूरत के मुकाबले बाजार में सिर्फ 13 हजार टन खाद उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

आषाढ़ी एकादशी पर MSRTC कर्मचारियों को सौगात, 5500 बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों को 3 दिन मुफ्त भोजन और नाश्ता

दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मालाड में शुरू हुआ द ओशन क्लीनअप पायलट प्रोजेक्ट, निरीक्षण के लिए नदी में उतरे तेजिंदर सिंह तिवाना

26 जुलाई 2005 जलप्रलय, 500 मौतें, ₹5500 करोड़ का नुकसान… क्या 21 साल बाद भी सुरक्षित है मुंबई?

किसानों ने उठाए कालाबाजारी के आरोप

मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खाद के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। खाद संकट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। केंद्र सरकार से स्वीकृत स्वाद की रैक समय पर गोंदिया और नागपुर रेलवे रैक प्वाइंट तक नहीं पहुंचने से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमत बढ़ने से भी आपूर्ति पर असर पड़ा है।

खाद संकट से बढ़ी किसानों की चिंता

किसानों ने आरोप लगाया है कि कुछ विक्रेता यूरिया की एक बोरी देने के बदले अन्य महंगे उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस प्रकार की लिंकिंग और कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय पर यूरिया नहीं मिला तो धान की फसल पीली पड़ सकती है और उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है।

प्रशासन ने जल्द नई रैक पहुंचने का दिया भरोसा

कई किसानों ने बताया कि वे घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे हैं। सालेकसा क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उनका कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की कमी से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। खाद संकट को लेकर किसान संगठनों में भी नाराजगी बढ़ रही है।

उनका कहना है कि यदि उचित मूल्य पर पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने प्रशासन से कृषि केंद्रों की नियमित जांच और दोषी विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खाद की लिंकिंग बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्थिति पर सफाई देते हुए कहा है कि यूरिया की नई रैक अगले दो से तीन दिनों में गोंदिया पहुंचने वाली है। इसके बाद अतिरिक्त खाद का स्टॉक प्राथमिकता के आधार पर सालेकसा और अर्जुनी मोरगांव क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े: Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधिक कीमत वसूलने या लिंकिंग के जरिए खाद बेचने वाले कृषि केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे। प्रशासन ने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अधिकृत केंद्रों से ही खाद खरीदने की अपील की है।

Gondia fertilizer shortage urea dap kharif farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 06:18 PM

Topics:  

  • Chemical Fertilizers
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.