Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

407 करोड़ से होगा गोंदिया का विकास, पालकमंत्री ने जिला नियोजन समिति की बैठक में दिए निर्देश

Gondia News: गोंदिया जिला नियोजन समिति की बैठक में पालकमंत्री बाबासाहेब पाटिल ने निर्देश दिए कि 2025-26 में प्रस्तावित 407 करोड़ की निधि का समय पर व गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों में उपयोग हो।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 13, 2025 | 08:12 AM

जिला नियोजन समिति की बैठक में मौजूद पालकमंत्री बाबासाहेब पाटिल व अन्य (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia District Planning Committee Meeting: गोंदिया जिले में विकास कार्यों के लिए जिला नियोजन समिति द्वारा विभिन्न विभागों की कार्यान्वयन यंत्रणाओं को निधि वितरित की जाती है। राज्य के सहकारिता मंत्री व जिले के पालकमंत्री बाबासाहेब पाटिल ने नए जिला नियोजन भवन में आयोजित नियोजन समिति की बैठक में जिला विकास निधि का समय पर व्यय करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। वर्ष 2025-26 के लिए 407 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।

जिलाधीश कार्यालय परिसर में स्थित नियोजन भवन में पालकमंत्री की अध्यक्षता में जिला नियोजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें वे बोल रहे थे।

इस अवसर पर सांसद डॉ. प्रशांत पडोले व डॉ. नामदेव किरसान, विधायक डॉ. परिणय फुके, डॉ. अभिजीत वंजारी, विनोद अग्रवाल, विजय रहांगडाले, राजकुमार बडोले व संजय पुराम, जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, जिलाधीश प्रजीत नायर, जिप सीईओ मुरुगानंथम, जिला नियोजन अधिकारी सुनील धोंगड़े और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

2025-26 के लिए 407 करोड़ प्रस्तावित

पालकमंत्री ने बताया कि गोंदिया जिले के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 407 करोड़ प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें जिला वार्षिक सामान्य योजना के लिए 298 करोड़, आदिवासी उप योजना के लिए 50.1398 करोड़, गैर-आदिवासी नियोजन योजना के लिए 12.6664 करोड़ रुपए और अनुसूचित जाति उप योजना के लिए 46 करोड़ रुपए की निधि आवंटित की गई हैं।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिला वार्षिक सामान्य योजना के लिए 265 करोड़ रुपए, आदिवासी नियोजन योजना के लिए 48।8437 करोड़, गैर-आदिवासी उप योजना के लिए 9.0669 करोड़ और अनुसूचित जाति उप योजना के लिए 46 करोड़ रुपए की निधि प्रस्तावित की गई थी। प्रस्तावित निधि का 100 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

निधि का उपयोग आम आदमी के लिए हो

पालकमंत्री ने आगे कहा कि सभी कार्यान्वयन यंत्रणाएं जिला नियोजन समिति के अंतर्गत वितरित निधि का 100 प्रश। जिले के विकास कार्यों पर खर्च करने का लक्ष्य रखें। जनता के काम समय पर हों यह भावना होनी चाहिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत अंतिम व्यक्ति तक पेयजल पहुंचे, आम नागरिक को न्याय मिले इस प्रकार कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें:- IMD Alert: मानसून की हो रही है वापसी, महाराष्ट्र के 17 जिलों में 18 तक भारी बारिश की चेतावनी

यंत्रणाएं जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर कार्य करे। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि क्रियान्वयन यंत्रणाएं ​आपस में समन्वय स्थापित कर स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने यह भी आवश्यक निर्देश दिए कि यंत्रणाएं इस बात पर ध्यान दें कि सरकारी निधि का उपयोग आम आदमी के कामों के लिए हो।

आगामी नियोजन पर विस्तृत चर्चा

इस बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी नियोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क, कृषि और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया और कार्रवाई करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में बताया गया कि गोंदिया जिले के समग्र विकास को गति देने के लिए सभी विभागों को समन्वय से काम करने की आवश्यकता है।

Gondia district planning committee funds 2025 26

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 08:12 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

शून्य मृत्यु अभियान को झटका: मुंबई लोकल बनी मौत का सफर, पटरियों पर एक दिन में गई 15 यात्रियों की जान

2

दिलचस्प हुआ जलगांव जिला परिषद चुनाव, अध्यक्ष के लिए आरक्षण का हुआ ऐलान, बढ़ेगी उम्मीदवारों की संख्या

3

BMC में ठेकेदारों की बंदरबांट, कांग्रेस ने लगाया 1000 करोड़ घोटाले का आरोप

4

बंद ही करना था, तो टावर क्यों बनाया गया? 2 साल बाद भी माचाल-पालू की पहुंच से दूर BSNL, फूटा गुस्सा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.