-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Slum Free Mission Eknath Shinde Balasaheb Thackeray Nagari Lok Kalyan Abhiyan
मुंबई होगी झोपडपट्टी मुक्त, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया शंखनाद, ‘स्लम क्लस्टर रिडेवलपमेंट स्कीम’ पर जोर
- Written By: आंचल लोखंडे
Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने के लिए ‘हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे नागरी लोक कल्याण अभियान’ शुरू करने की घोषणा की।

Eknath Shinde slum redevelopment plan (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Slum Free Mission: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को पूरी तरह से झुग्गी-मुक्त (स्लम-फ्री) बनाने और आम नागरिकों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे नागरी लोक कल्याण अभियान’ की घोषणा की है।
इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल मौजूदा झोपड़पट्टियों का पुनर्विकास करना है, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक के जरिए भविष्य में नई झुग्गियों के निर्माण पर पूरी तरह रोक लगाना भी है। डीसीएम शिंदे ने इसे बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उन्हें एक अनूठी आदरांजली बताया है।
समूह पुनर्विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इस अभियान के तहत अब टुकड़ों में पुनर्विकास करने के बजाय ‘स्लम क्लस्टर रिडेवलपमेंट स्कीम’ पर जोर दिया जाएगा। इसके दायरे में कम से कम 50 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले ऐसे क्लस्टर शामिल किए जाएंगे, जहां 51 प्रतिशत से अधिक हिस्सा झोपड़पट्टी क्षेत्र हो।
सम्बंधित ख़बरें
वे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
विधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
मंगल प्रभात लोढ़ा के प्रयासों से OC अभय योजना पास, अब मुंबई की हजारों इमारतों को मिलेगा ऑक्युपेंसी सर्टिफिकेट
निजी, सरकारी और अर्ध-सरकारी जमीनों पर फैले इन क्षेत्रों का बायोमेट्रिक सर्वेक्षण और सटीक माप किया जाएगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) अब मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), एमएमआरडीए और महाप्रीत जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करेगा।
अब मिलेंगे 300 वर्ग फुट के सुसज्जित घर
शिंदे ने कहा कि सरकार ने पुनर्विकास के लाभार्थियों के लिए घर के क्षेत्रफल में भी बड़ी वृद्धि की है। पहले झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजनाओं के तहत निवासियों को 180, 225 या 269 वर्ग फुट के छोटे घर दिए जाते थे।
अब प्रचलित नीति में सुधार करते हुए सभी पात्र परिवारों को 300 वर्ग फुट के फ्लैट देने का निर्णय लिया गया है। पुराने अटके हुए या छोटे घर वाले प्रोजेक्ट्स का भी अब इसी मानक के अनुसार उन्नयन (अपग्रेड) कर पुनर्विकास किया जाएगा, जिससे नागरिकों को अधिक सुरक्षित और खुला वातावरण मिल सके।
‘नेत्रम’ तकनीक से होगी अवैध निर्माण की निगरानी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में दोबारा नई झुग्गियां न बसें, इसके लिए सरकार ने ‘नेत्रम’ (नेटवर्क फॉर इनक्रोचमेंट ट्रैकिंग एंड रिपोर्टिंग फॉर मुंबई) प्रणाली तैनात की है। यह तकनीक उपग्रह (सैटेलाइट) डेटा, जीआईएस प्रणाली और डिजिटल मैपिंग के जरिए पूरी मुंबई पर नजर रखेगी।
बीआईएसएजी-एन संस्था के वेब-पोर्टल के माध्यम से हर चार महीने में उपग्रह तस्वीरें प्राप्त की जाएंगी और उनका विश्लेषण किया जाएगा। यदि कहीं भी नया अवैध निर्माण दिखाई देता है तो संबंधित एजेंसियां तुरंत कार्रवाई करेंगी। इसके लिए एसआरए, बीएमसी और म्हाडा जैसी संस्थाओं को विशेष निगरानी तंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े: अप्रैल में नहीं चलेगी शालीमार एक्सप्रेस, गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रा कार्यों से ‘इन’ दिनों रद्द रहेगी ट्रेन
देखभाल शुल्क में सुधार और ऊंची इमारतों का प्रावधान
बदलती जरूरतों को देखते हुए अब पुनर्विकास परियोजनाओं में ऊंची इमारतों का निर्माण किया जाएगा। चूंकि वर्तमान में दिया जाने वाला 40 हजार रुपए का मेंटेनेंस (देखभाल शुल्क) अपर्याप्त है, इसलिए इसे इमारतों की ऊंचाई के अनुसार संशोधित किया गया है।
अब 70 मीटर तक की इमारतों के लिए 1 लाख रुपए, 70 से 120 मीटर तक के लिए 2 लाख रुपए और 120 मीटर से अधिक ऊंची इमारतों के लिए 3 लाख रुपए मेंटेनेंस शुल्क का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए विकास नियंत्रण नियमावली 2034 में आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी अभियान से मुंबई के शहरी परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे लाखों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार होगा।
Mumbai slum free mission eknath shinde balasaheb thackeray nagari lok kalyan abhiyan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभिषेक सिन्हा के नामांकन वापस लेते ही BJP का बड़ा ऐलान, नीरज कुमार सिन्हा को बनाया उम्मीदवार
Jul 10, 2026 | 06:47 PMवे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
Jul 10, 2026 | 06:45 PMविधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
Jul 10, 2026 | 06:40 PMअयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
Jul 10, 2026 | 06:35 PMOpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद करेगा घंटों का काम, बनाएगा डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट
Jul 10, 2026 | 06:33 PMफिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
Jul 10, 2026 | 06:25 PMविधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
Jul 10, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM












