- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Burad Laborers Struggle Bamboo Art Vanishing Forest Laws Economic Crisis
गोंदिया में बुरड़ व्यवसाय खतरे में, 41 सालों से कामगारों का संघर्ष जारी
गोंदिया के बुरड कामगार 41 वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। वन कानूनों के कारण उनकी स्थिति बदहाल है। जानें उनके संघर्ष और समस्याओं के बारे में।

Gondia Burad Workers News: गोंदिया के बुरड कामगार पिछले 41 वर्षों से अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वन कानूनों की मार से बुरड़ व्यवसाय बदहाल हो गया है। आज के बदलते युग में बांबू कला को बढ़ावा नहीं दिए जाने के कारण यह कला अब नष्ट होने की कगार पर है।
बांबू के माध्यम से विभिन्न जीवनावश्यक और आकर्षक सामग्री बनाकर अपनी आजीविका चलाने वाले जिले के हजारों बुरड कामगार आज आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वन कानून और अन्य समस्याओं के चलते उन्हें बांबू उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी स्थिति और भी खराब हो गई है।
गोंदिया जिले को प्रकृति ने बड़े पैमाने पर वन संपदा दी है, जिसमें बांबू भी शामिल है। पहले, बांबू आसानी से उपलब्ध था, जिससे हजारों परिवार बुरड़ व्यवसाय से जीवनयापन करते थे। लेकिन अब यह व्यवसाय खत्म होने की कगार पर है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मंडल के पहले ‘करोड़पति’ टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
माल लदान में पश्चिम रेलवे का ‘चौका’: लगातार चौथे साल 100 मिलियन टन का आंकड़ा पार, लॉजिस्टिक्स में बना अव्वल
अमरावती में अपराध की घटनाएं बढ़ीं: मंदिर में झपटमारी, युवती से छेड़छाड़
अटूट प्रयास की जीत: 13 साल पहले सतना से लापता हुआ ग्रेजुएट युवक ठाणे के मनोरुग्णालय से पहुँचा अपने घर
अंग्रेजों के शासन के पहले से यह व्यवसाय चलता आ रहा है, और अंग्रेजों ने भी इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया था। लेकिन अब शासन द्वारा अनेक नियमों को लागू किया जा रहा है, जिससे बुरड़ व्यवसायियों को खत्म किया जा रहा है।
1982 में बुरड़ कामगार नेता लक्ष्मण चंद्रीकापुरे द्वारा मुंबई हावड़ा राष्ट्रीय महामार्ग रोककर बड़ा आंदोलन किया गया था। इस आंदोलन में हजारों बुरड़ कामगार शामिल हुए थे।
महामंडल की स्थापना की आवश्यकता इस आंदोलन के बाद महसूस की गई, ताकि बुरड़ व्यवसाय को जीवित रखा जा सके। एससी, एसटी प्रवर्ग के हजारों परिवार इस व्यवसाय पर निर्भर हैं।
वनविभाग और समाज कल्याण द्वारा बांबू उपलब्ध कराकर इस व्यवसाय को बढ़ावा देने की जरूरत है। 14 अप्रैल 1983 को राष्ट्रीय महामार्ग को रोककर एक बड़ा आंदोलन किया गया था, जो बुरड कामगारों की समस्याओं को उजागर करता है।
Gondia burad laborers struggle bamboo art vanishing forest laws economic crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 March: सोमवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 2 राशियों का भाग्य! जानें अपना आज का राशिफल
Mar 16, 2026 | 12:05 AMपटना में NDA की बड़ी बैठक, सम्राट चौधरी के घर विधायकों को मिली ट्रेनिंग, क्या विपक्षी खेमे में होगी सेंधमारी?
Mar 15, 2026 | 10:12 PMकुत्ते के काटने के 4 महीने बाद डॉगी की तरह भौंकने लगा लड़का, लापरवाही ने उजाड़ दी परिवार की खुशियां- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:06 PMकेरलम चुनाव में तीन मोर्चों के बीच दिलचस्प मुकाबला, क्या स्थानीय निकाय चुनाव तय करेंगे सत्ता का समीकरण?
Mar 15, 2026 | 10:05 PM5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो असम-केरल में एक चरण में वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल
Mar 15, 2026 | 10:01 PMOpinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, केरल में कांटे की लड़ाई; जानें ओपिनियन पोल का एक-एक आंकड़ा
Mar 15, 2026 | 09:54 PMमुंबई मंडल के पहले ‘करोड़पति’ टीसी बने मोहम्मद शम्स; टिकट चेकिंग से एक साल में वसूला 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
Mar 15, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM













