- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Arjuni Morgaon Kawtha Temple Bee Attack 25 Devotees Injured
गोंदिया के कोकणाई मंदिर में मधुमक्खियों का श्रद्धालुओं पर हमला, बच्चों समेत 25 लोग घायल
Gondia Bee Attack: गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के कवठा गांव स्थित कोकणाई मंदिर में दर्शन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड के हमले में 25 श्रद्धालु घायल हो गए, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Gondia Bee Attack (सोर्सः सोशल मीडिया)
Koknai Temple Incident: अर्जुनी मोरगांव तहसील के कवठा ग्राम में स्थित कोकणाई मंदिर में देव दर्शन करने गए श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक 25 महिला-पुरूष श्रद्धालु घायल हो गए है। घटना 3 अप्रैल को दोपहर के दौरान सामने आई है। सभी घायलों को ग्रामीण अस्पताल नवेगांवबांध में भर्ती किया गया है। वहीं कुछ घायलों को आगे के उपचार के लिए गोंदिया मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी देवलगांव निवासी दिनेश लक्ष्मण बागडे के परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बागड़े परिवार ने अपने नजदीकी मेहमान तथा परिचितों को आमंत्रित किया था। सभी आमंत्रित मेहमानों को लेकर कवठा ग्राम में स्थित कोकणाई मंदिर में देव दर्शन के लिए गए। लेकिन पूजा करते समय अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।
विधायक बडोले ने नवेगांवबांध ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर घायलों से भेंट की
इस घटना में प्रमिला विकास तरोणे (32), कुणाल विकास तरोणे (12), माही विकास तरोणे (10), सुनिता नामदेव तरोणे (42) सभी सावरटोला निवासी, काजल दिनेश बागडे (27), तेजस दिनेश बागडे देड़ वर्ष, सुषमा कृष्णा बागडे (25), प्रिंस कृष्णा बागडे (10), काजल दिनेश बागडे (27), आयुष सेवकराम नेवारे (10), दर्पण महेश राउत (11), पारवता भागवत राउत (60), सविता रोशन बागडे (25), मीरा निलकंठ हेमने (33), प्रतीक्षा अविनाश नेवारे (23), दिव्या उमेश मेंढे (14), अंतरिक्ष दिगंबर राउत घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार बडोले ने नवेगांवबांध ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर घायलों से भेंट की और उनका हाल जाना। साथ ही चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद को सभी के उचित उपचार के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
6 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती की सलाह
ग्रामीण अस्पताल नवेगांवबांध के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप आनंद ने कहा कि सभी घायलों को ग्रामीण अस्पताल लाया गया। उनका तुरंत इलाज किया गया। जिन छह मरीजों की सेहत खतरे में है, उन्हें आगे के इलाज के लिए केटीएस जिला सामान्य अस्पताल, गोंदिया में भर्ती होने की सलाह दी गई है।
Gondia arjuni morgaon kawtha temple bee attack 25 devotees injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Apr 05, 2026 | 08:57 PMDiljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
Apr 05, 2026 | 08:51 PMBengal Election: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी और सीएम योगी ममता के खिलाफ भरेंगे हुंकार
Apr 05, 2026 | 08:48 PMRCB के खिलाफ 16 साल बाद बेंगलुरु में धोनी के बिना उतरी चेन्नई, कप्तान ने वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट
Apr 05, 2026 | 08:46 PMIndian Railways का नया कदम; अमृत भारत ट्रेन को मिलेगा मॉडर्न लुक, यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव
Apr 05, 2026 | 08:32 PMSRH के खिलाफ रोमांचक जीत के बावजूद टेंशन में पंत की LSG, 21 करोड़ वाला खिलाड़ी बना परेशानी का कारण
Apr 05, 2026 | 08:25 PMदिल्ली-मुंबई को थी दहलाने की साजिश, पुलिस ने ISIS और जैश के दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Apr 05, 2026 | 08:24 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM












