Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्मार्ट ग्राम पंचायत गंगाझरी पर भ्रष्टाचार के आरोप, करोड़ों की निधि अफरातफरी, जांच की मांग

Gangazhari Gram Panchayat News: गोंदिया तहसील की गंगाझरी ग्राम पंचायत को स्मार्ट ग्राम पंचायत पुरस्कार मिलने के बाद अब भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 27, 2026 | 09:58 PM

Corruption Allegations (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Corruption Allegations News: गोंदिया तहसील अंतर्गत ग्रापं गंगाझरी को स्मार्ट ग्रापं पुरस्कार से नवाजा गया है। लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है की विभिन्न किए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी शिकायत जिप सीईओ से की गई है। मांग की गई है कि सरकारी निधि की अफरातफरी करने वाले ग्रापं के अधिकारी तथा सरपंच पर कार्रवाई करते हुए निधि की वसूली की जाए। इस तरह की जानकारी आयोजित एक चर्चा में नागरिकों ने दी। इस दौरान पूर्व ग्रापं सदस्य रामसिंग पंधरे, हेमंत बघेले, निलकंठ गायधने, योगेश पगरवार, छगन लिल्हारे, नरगेश सोरले, गौरव लिल्हारे, हितेश उइके आदि उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि ग्रापं के ग्राम अधिकारी व सरपंच ने अपनी कालावधि में करोड़ों रु। की निधि की अफरातफरी की है। किसी भी प्रकार की कामों की ईनिविदा न निकालते हुए लाखों रु. निकाल लिए गए हैं। जिला निधि अंतर्गत आदिवासी सांस्कृतिक भवन मंजूर हुआ था, लेकिन नियोजित जगह पर निर्माण ना करते हुए अन्य जगह पर निर्माण कर निधि की अफरातफरी की। ग्रापं दुरूस्ती के नाम पर लाखों रु. निकाल लिए गए हैं।

निधि की अफरातफरी कर करोड़ों रु. का भ्रष्टाचार

इस प्रकार विभिन्न कामों के नाम पर अनियमितता बरतते हुए निधि की अफरातफरी कर करोड़ों रु. का भ्रष्टाचार किया है। इस संबंध में जिप सीईओ से शिकायत कर मांग की गई कि ग्राम पंचायत अधिकारी व सरपंच पर कार्रवाई कर अफरातफरी की गई निधि की वसूली की जाए।

सम्बंधित ख़बरें

शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर

तीसरी मुंबई में कहां से आएगा पानी ? उरण के 25,000 परिवारों के सामने जल संकट, फंड की कमी से जलजीवन स्कीम लटकी

मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता

नासिक में पिकनिक बनी मातम, बांध में डूबने से दंपति और दो किशोरों की मौत

अन्यथा आंदोलन किया जाएगा

जिले के अलगअलग ग्रामों में पुलिस ने छापा मारकर घर और ढाबे से देशी शराब को जब्त किया। जिसमें ग्रामीण पुलिस थाने के तहत ग्राम खमारी निवासी रोशन सितकु शेंडे 38 के घर में पुलिस ने छापा मारकर देशी शराब से भरी 11 बोतलों को जब्त किया।इसकी कीमत 550 रु। बताई गई है। पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर छापा मारकर देशी शराब को जब्त किया। दूसरी कार्रवाई डुग्गीपार थाने के तहत बाम्हणीखडकी में की गई।

ये भी पढ़े: ऊर्ध्व वर्धा जलाशय की गादयुक्त जमीन पट्टे पर लेने का मौका, 31 जुलाई तक आवेदन, प्रभावितों को प्राथमिकता

पुलिस ने अनुलाल जयसिंह पुराम के घर में छापा मारकर देशी शराब से भरी 7 बोतलों को जब्त किया। रावणवाड़ी थाने के तहत वार्ड क्रमांक 3 निवासी सत्येंद्र देवराज मेश्राम 38 के ढाबे से पुलिस ने उसके ढाबे से देशी शराब की 10 बोतल को जब्त किया।

गोंदिया पुलिस का ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

रावणवाडी थाने के तहत ग्राम छोटा रजेगांव में संगीता रूपचंद सिगोते 45 के घर में पुलिस ने छापा मारकर 15 लीटर देशी शराब को जब्त किया। आमगांव थाने के तहत ग्राम मशीनटोला निवासी महेश देशमुख 45 के घर में पुलिस ने छापा मारकर 15 लीटर देशी शराब को जब्त किया। उसी प्रकार सालेकसा थाने के तहत ग्राम गल्लाटोला पिपरिया निवासी संपत गोपीचंद चौरागडे के घर में पुलिस ने छापा मारकर देशी शराब की 9 बोतलों को जब्त किया।

Gangazhari gram panchayat corruption country liquor seizure gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 07:42 PM

Topics:  

  • Corruption
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.