नासिक में पिकनिक बनी मातम, बांध में डूबने से दंपति और दो किशोरों की मौत
Nashik Accident News : महाराष्ट्र के नासिक जिले में कश्यपी बांध पर पिकनिक मनाने गए एक दंपति और दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में दो वर्षीय बच्ची को एक महिला ने समय रहते बचा लिया।
Drowning Death (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Nashik Drowning Death News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में पिकनिक के दौरान एक बांध में डूबने से एक दंपति और दो किशोरों की मौत हो गई। यह घटना कश्यपी बांध पर हुई। मखमलबाद निवासी सचिन कैलाश ठोंम्ब्रे और उनकी पत्नी रोहिणी अपनी दो वर्षीय बेटी और अपने पड़ोस के दो लड़कों, केतन अनिल पवार और कौशल अनिल पवार के साथ जलाशय गए थे।
यह बांध गोदावरी नदी की सहायक नदी कश्यपी नदी पर बनाया गया है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दंपति और दो किशोरों की बांध में डूबने से मौत कैसे हुई। पुलिस ने बताया कि वहां से गुजर रही संगीता घड़गे नाम की एक महिला ने बच्ची को जलाशय की ओर जाते देखा।
बच्ची की आवाज से खुला हादसे का राज
वह तुरंत मौके पर पहुंची और उसे बचा लिया। उन्होंने बताया कि बच्ची पानी की ओर इशारा करते हुए लगातार मम्मी, पापा चिल्ला रही थी। नदी के किनारे जूते देखने के बाद घड़गे ने स्थानीय निवासियों को बताया जिसके बाद उन्होंने ठोंम्ब्रे दंपति और लड़कों के शवों को बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
re NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
छात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Amravati News: धामणगांव में ईमानदारी की मिसाल, 8 साल बाद खेत से मिली एक तोले की सोने की अंगूठी
ये भी पढ़े: भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
बांध से निकाले गए चार शव
पुलिस ने बताया कि रोहिणी के मोबाइल फोन पर आई एक कॉल के बाद मृतकों की पहचान हुई। अधिकारियों को बाद में पता चला कि रोहिणी गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि हरसुल थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
