गोंदिया में फिर सक्रिय हुई चोरों की गैंग, देवरी में 7 घरों पर लाखों की सेंधमारी
Gondia News: गोंदिया के देवरी शहर में दिवाली के दौरान चोरों ने वार्ड क्रमांक 2 में सात घरों के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की। पुलिस ने जांच शुरू की है।
- Written By: आकाश मसने
घर का ताला तोड़ा (फोटो नवभारत)
Gondia Theft News: गोंदिया जिले में पिछले कुछ महीनों से चोरों ने उत्पात मचा रखा है। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की और कई चोरों को पकड़ा और उनकी गतिविधियों पर रोक लगाई। चोरी की संख्या कुछ समय के लिए कम हो गई थी। लेकिन फिर से चोरों की टोली सक्रिय हो गई।
देवरी शहर में शनिवार, 25 अक्टूबर को 12.30 बजे वार्ड क्र। 2 में दो घरों में सेंध लगाई गई और चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, देवरी के वार्ड क्र. 2 में सम्राट बार के पीछे किराए पर रहने वाले बांते और राठौड़ के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने बांते के घर से 1 लाख 80 हजार रुपए सोने के आभूषण, 30 हजार रुपए के चांदी के आभूषण ऐसा कुल 2 लाख 10 हजार रुपए का माल उड़ा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
जामखेड पंचायत समिति मीटिंग में विकास कार्यों पर फोकस, रोहित पवार का अधिकारियों से जवाब-तलब
मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग
गोंदिया में 2.05 लाख हेक्टेयर पर खरीफ बुआई की तैयारी, खाद-बीज महंगे, नकली बिक्री पर सख्ती
पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए PMRDA का बड़ा प्लान, 17 चौराहों का होगा कायाकल्प
दिवाली के लिए बाहर गया था परिवार
बताया गया कि, दिवाली के लिए गांव गए बांते परिवार घर पर नहीं थे, चोरों ने इसका फायदा उठाया। देवरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी चोरी सम्राट बार के पीछे बांते तलाठी के चार घर बाद हुई।
यह भी पढ़ें:- BJP को रोकने के लिए उद्धव-राज की सुलह चाहते थे शिंदे, संजय राउत के दावे से मचा सियासी हड़कंप
सीके बिसेन, एक वकील के घर सहित सात जगहों पर चोरी हुई। ऐसा प्रतीत होता है कि जब राठौड़ परिवार, बिसेन परिवार, और अन्य परिवार दिवाली मनाने अपने गांव गए थे, तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सामान चुरा ले गए। देवरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
खेतों से चोरी हो रही कृषि सामग्रियां
इधर भंडारा जिले के तुमसर में खेत में रखे सामानों की चोरी होने की घटना पर लोग आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। एक तरफ फसल न होना तो दूसरी ओर चोरों की कुदृष्टि के कारण किसानों का संकट और ज्यादा बढ़ गया है।
खेतों में रखे सामान की चोरी चले का जाने का भय किसानों को क्यों सता रहा है, यह बहुत बड़ा सवाल है। पहले किसानों को जंगली जानवरों, पशुओं, पक्षियों से अपनी फसल बचानी पड़ती थी, लेकिन अब किसानों को अपनी कृषि सामग्रियों के चोरी चले जाने का भय सताने लगा है।
