Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

Mumbai Police News: मुंबई में SRA योजना के नाम पर 47 लोगों से 5.57 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA विश्वनाथ जाधव समेत 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Aug 04, 2026 | 12:42 PM

एसआरए परियोजनाओं (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai SRA Scam: मुंबई में स्लम पुनर्विकास प्राधिकरण (एसआरए) से जुड़ा एक बड़ा कथित घोटाला सामने आया है। प्रकल्प प्रभावित लोगों को एसआरए आवास दिलाने के नाम पर 47 लोगों से करीब 5.57 करोड़ रुपए की ठगी किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड के पूर्व निजी सहायक तथा शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक संजय पोतनीस के पूर्व पीए विश्वनाथ जाधव समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वर्ष 2017 से अब तक बांद्रा, सांताक्रूज, माटुंगा, अंधेरी और कांदिवली क्षेत्र की एसआरए परियोजनाओं में आवास दिलाने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपए वसूले गए। आरोप है कि आरोपियों ने एसआरए के वरिष्ठ अधिकारियों से करीबी

संबंध होने का दावा कर लोगों का विश्वास जीता और उनसे धनराशि ली। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एसआरए परियोजनाओं की सदनिकाओं के फर्जी
कब्जा पत्र, कलेक्टर कार्यालय और एसआरए अधिकारियों के कथित हस्ताक्षर एवं मुहर वाले नकली लेटरहेड तैयार कर लोगों को दिए।

सम्बंधित ख़बरें

‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास

भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता

अमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त

बच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था

यह भी पढ़ें:- अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप

फर्जी दस्तावेजों के जरिए की गई ठगी

  • इस मामले में विश्वनाथ जाधव, शैलेश काकण, रुपेश बेल्हेकर और अभिषेक गुज्जर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
  • मुंबई की एसआरए पुनर्विकास परियोजनाओं से जुड़े इस कथित घोटाले में दस्तावेजों में जालसाजी, आर्थिक अनियमितता, विश्वासघात और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसियों को संदेह है कि निवेशकों और लाभार्थियों से प्राप्त धन का दुरुपयोग किया गया तथा परियोजनाओं के नाम पर अनियमित वित्तीय लेनदेन किए गए।
  • फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां दस्तावेजों की सत्यता, वितीय लेनदेन और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कथित घोटाले की पूरी तस्वीर और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Sra flat scam fir against former pa and three others mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2026 | 12:42 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Mumbai Police News
  • Varsha Gaikwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.