आगरा में ऑनर किलिंग: बेटी ने आईटीबीपी जवान से किया प्रेम विवाह तो पिता ने कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Honour Killing Agra: जैतपुर थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। परिवार की मर्जी के खिलाफ ITBP जवान से कोर्ट मैरिज करने वाली युवती की उसके पिता ने ही गला दबाकर हत्या कर दी।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
मृतक युवती की फाइल फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Accused Arrested In Honour Killing Agra: ताजनगरी आगरा में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है। जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र स्थित प्रताप नगर में 22 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके ही पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने कुछ महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ आईटीबीपी के एक जवान से कोर्ट मैरिज की थी। इसी बात से नाराज परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
23 फरवरी को की कोर्ट मैरिज
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका अंशिका (बदला हुआ नाम) ने 23 फरवरी 2026 को परिवार की इच्छा के विरुद्ध गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से परिवार में लगातार तनाव बना हुआ था। पड़ोसियों के मुताबिक, घटना से कुछ दिन पहले युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई थी।
पिता ने गला दबाकर की हत्या
बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के घर के भीतर युवती की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मृत पाया। आरोप है कि पिता विमल शर्मा ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि हत्या की साजिश में शामिल बताए जा रहे मृतका के भाई और मां फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप
Agra: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा मौका, VIQ-2026 से मिलेंगे छात्रवृत्ति और करोड़ों के कैश रिवार्ड
Jabalpur News: छेड़छाड़ से परेशान मां-बेटी की एसपी से गुहार, बड़ी बेटी के कथित अपहरण का आरोप, दहशत में परिवार
यह भी पढ़ें- 32 सेकेंड में 34 वार, CCTV में कैद हुई वारदात, फरीदाबाद में महिला स्कूल टीचर की दिनदहाड़े हत्या
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 3 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना जैतपुर क्षेत्र के प्रताप नगर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी पिता को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
