Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
Gondia Farmers: गोंदिया जिले के करीब 1.56 लाख धान उत्पादक किसान पिछले खरीफ सीजन के बोनस का आठ महीने से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अतिवृष्टि से प्रभावित 9 हजार से अधिक किसानों का मुआवजा भी अब तक लंबित है।
- Written By: आंचल लोखंडे
गोंदिया धान बोनस- एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Paddy Bonus: महायुति सरकार द्वारा किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा कर उसका लाभ दिए जाने के बावजूद धान उत्पादक किसानों के बोनस का मुद्दा अब भी अधर में लटका हुआ है। पिछले आठ महीनों से सरकार बोनस देने का आश्वासन तो दे रही है, लेकिन इसकी घोषणा कब होगी, इस पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होने से जिले के करीब डेढ़ लाख किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
किसानों का सवाल है कि जब कर्जमाफी का वादा पूरा हो गया, तो बोनस का भुगतान कब होगा। गोंदिया जिले को धान उत्पादक जिला माना जाता है। यहां खरीफ सीजन में करीब 1.96 लाख हेक्टेयर और रबी सीजन में लगभग 65 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है। दोनों सीजन मिलाकर जिले में करीब 90 लाख क्विंटल धान का उत्पादन होता है।
सरकार के आश्वासन पर टिकी उम्मीदें
हालांकि बीते चार-पांच वर्षों में खेती की लागत लगातार बढ़ी है। पहले जहां प्रति एकड़ खर्च करीब 15 हजार रु. आता था, वहीं अब यह बढ़कर 22 से 25 हजार रु. तक पहुंच गया है। ऐसे में धान की खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। सरकार ने धान उत्पादक किसानों को राहत देने के लिए पहले प्रति क्विंटल बोनस देने की व्यवस्था की थी, प्रति हेक्टेयर 20 हजार रु.प्रोत्साहन अनुदान (बोनस) दिया जा रहा है। हर वर्ष नागपुर के शीतकालीन विधानसभा सत्र में बोनस की घोषणा होती रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
सिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
दूसरा खरीफ सीजन शुरू, फिर भी सिर्फ आश्वासन
दूसरे खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पिछले खरीफ सीजन का बोनस अब तक घोषित नहीं हुआ। बोनस का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए शासन के पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया था। जिले में 1.56 लाख से अधिक किसानों ने जिला मार्केटिंग फेडरेशन और आदिवासी विकास महामंडल के माध्यम से पंजीयन कराया है। ये सभी किसान बोनस के पात्र हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
ये भी पढ़े: गोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
फसल नुकसान का मुआवजा भी लंबित
पिछले रबी सीजन में अत्तिवृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके लिए 9 हजार से अधिक किसानों को मुआवजा स्वीकृत किया गया, लेकिन अब तक राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है। ऐसे में बोनस के साथ-साथ फसल नुकसान मुआवजे का इंतजार भी किसानों की चिंता बढ़ा रहा है, किसानों ने राज्य सरकार से दोनों मामलों में शीघ्र निर्णय लेकर राहत राशि जारी करने की मांग की है।
