ठेकेदार ने बिना अनुमति खोदी सड़क, PWD ने नुकसान भरपाई का नगर पंचायत को दिया नोटिस
Gondia District: गोरेगांव शहर में 50 करोड़ रु. की नल योजना अब नागरिकों के लिए सरदर्द बनते जा रही है। यहां नगर पंचायत द्वारा जलापूर्ति विभाग के तहत यह कार्य किया जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
ठेकेदार ने बिना अनुमति खोदी सड़क (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Goregaon City: गोरेगांव शहर में जगह-जगह नल योजना के लिए खुदाई कार्य किया जा रहा है। जिसमें नगर पंचायत के साथ-साथ आम नागरिकों की संपत्ती को नुकसान पहुंच रहा है। संबंधित ठेकेदार की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। 30 सितंबर को PWD के कार्यक्षेत्र में आने वाले गोरेगांव-ठाना मार्ग पर बिना अनुमति जेसीबी से खुदाई कार्य किया गया। इसी मार्ग पर PWD द्वारा निर्माण कार्य शुरू है। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने लोक निर्माण विभाग से अनुमति लेना जरूरी नहीं समझा है। विभाग ने तत्काल एक्शन लेते हुए 30 सितंबर को ही गोरेगांव नगर पंचायत को नुकसान भरपाई के साथ-साथ मरम्मत का नोटिस जाहिर किया है।
जानकारी के अनुसार शहर में 50 करोड़ रु. की नल योजना अब नागरिकों के लिए सरदर्द बनते जा रही है। यहां नगर पंचायत द्वारा जलापूर्ति विभाग के तहत यह कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत में मुख्याधिकारी स्वयं प्रभारी है। इतना ही नहीं तो जलापूर्ति योजना कार्य की देखरेख करने वाला अभियंता सचिन मेश्राम भी प्रभारी है। एक ओर प्रभारी अभियंता की अनदेखी तो दूसरी ओर ठेकेदार की लापरवाही के चलते काम कम तथा नुकसान अधिक हो रहा है। जिसका ताजा उदाहरण गोरेगांव-ठाना मार्ग पर देखा जा सकता है। यहां बिना अनुमति PWD की सड़क को खोदने का काम किया गया है।
चौड़ाईकरण का कार्य प्रगति पर
गोरेगांव से ठाना जाने वाली यह सड़क सार्वजनिक बांधकाम विभाग की सीमा में आती है। इस मार्ग के चौड़ाईकरण का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हाल ही में यहां डामरीकरण कार्य किया गया है। ठीक उसी जगह पर नल योजना का खुदाई कार्य किया गया है। मारिया पेट्रोल पंप से लेकर कैनल तक खुदाई की गई है। जिसमें बड़े पैमाने पर PWD की संपत्ती का नुकसान हुआ है। इस शासकीय संपत्ती नुकसान में लोक निर्माण विभाग ने संबंधित विभाग के साथ-साथ नगर पंचायत को जिम्मेदार ठहराया है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मरीजों को घर पर मिलेगी ‘पॅलिएटिव केअर’ सुविधा; गंभीर बीमारियों के लिए होम केयर किट और बेड आरक्षित
अर्जुनी नगर पंचायत; विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नाली निर्माण, तीन माह में ही उखड़ने लगा सीमेंट
400 करोड़ की परियोजना से बदलेगा Pune Railway Station, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
Pune Municipal Corporation प्रभाग समितियों पर भाजपा का दबदबा, 15 में से 13 पर कब्जा तय
ये भी पढ़े: गरबा पंडाल में मोहसिन खान ने फेंके अंडे, ठाणे में भारी बवाल! इलाके में भारी पुलिसबल तैनात
अभियंता ने आने से किया इंकार
पीडब्ल्यूडी अभियंता रविंद्र गायकवाड़ ने कहा कि शहर से गुजरने वाला गोरेगांव-ठाना मार्ग PWD के कार्य क्षेत्र में है। ठेकेदार ने नल योजना खुदाई कार्य के लिए किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली है। जानकारी मिलते ही खुदाई क्षेत्र का जायजा लिया गया। इस विषय के लिए नल योजना के अभियंता को तत्काल बुलाया गया था। लेकिन संबंधित अभियंता ने वहां आना भी उचित नहीं समझा है। नुकसान भरपाई की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है। जिसके चलते गोरेगांव नगर पंचायत को विभाग द्वारा नोटिस जाहिर किया गया है।
